whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27224450
Loading...


एक नज़र इधर भी

location_on गढ़वा access_time 10-Jan-24, 06:44 PM visibility 677
Share



एक नज़र इधर भी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : श्री बंशीधर नगर-प्रखंड के भोजपुर व कधवन ग्राम में मंगलवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कार्यक्रम का शुभारंभ पलामू सांसद बीड़ी राम,बीडीओ विकास कुमार,पंचायत के मुखिया,वरिष्ठ भाजपा नेता शारदा महेश प्रताप देव व अन्य ने संयुक्तरूप से दीप प्रज्वलित कर किया.कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये मुख्य अतिथि सांसद बीड़ी राम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 तक सभी के प्रयासों से देश को विकसित भारत बनाने के उद्देश्य से"विकसित भारत संकल्प यात्रा"कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से केंद्र सरकार की प्रमुख योजनाओं प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत योजना,प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना,प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना,किसान सम्मान निधि योजना,केसीसी,पोषण अभियान, जनधन योजना,जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं की जानकारी जनता को दी जा रही है,जिससे समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करना है.उक्त कार्यक्रम में जेएसएलपीएस के माध्यम से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बीच 48 लाख रुपए का चेक प्रदान किया. उज्ज्वला योजना के तहत गैस चुल्हा एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया. उक्त कार्यक्रम में स्वास्थ्य शिविर एवं आयुष्मान योजना बनाने सहित अन्य योजनाओं का स्टाल लगाया गया था.साथ ही स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा नशा मुक्ति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का नाट्य कला का मंचन किया गया.मौके पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री शारदा महेश प्रताप देव, जिला सांसद प्रतिनिधि श्री प्रमोद चौबे, श्री मुकेश चौबे, श्री धीरेन्द्र चौबे, मंडल अध्यक्ष श्री विकास पाण्डेय, श्री कनिष्क सिंह, विधायक प्रतिनिधि श्री ओमप्रकाश गुप्ता, प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री विकास कुमार, सांसद के निजी सचिव श्री अलख दुबे, अंचलाधिकारी श्री सुनील कुमार, श्री विवेकानंद पाण्डेय, श्री विभुति भूषण चौबे, श्री संजय कसेरा, जेएसएलपीएस के समन्वयक श्री धनंजय कुमार, भोजपुर पंचायत के मुखिया श्री ओमप्रकाश उरांव, गरबांध मुखिया श्रीमती सिस्टबयानी केरकेट्टा, कधवन पंचायत के मुखिया सहित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता, प्रखंड पदाधिकारीगण एवं ग्रामीण जनता उपस्थित थी।
पिछड़ा वर्ग(ओबीसी) एकता एवं अधिकार मंच की बैठक उमंग वाटिका नवादा मोड़ गढ़वा में की गई बैठक की अध्यक्षता मंच के संयोजक ब्रह्मदेव प्रसाद पूर्व प्रत्यासी विश्रामपुर विधान सभा क्षेत्र एवं संचालन समाजसेवी अजय वर्मा ने किया। कार्यकर्म का उदघाटन संयोजक मंडली ने बहुजन समाज में जन्मे सभी महा पुरषों के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। साथ ही फातिमा शेख के जयंती पर पुष्प अर्पित कर सभी लोगो ने श्रद्धांजलि दी। उक्त कार्यक्रम में विषय प्रवेश कराते हुए समाजसेवी युगूल पाल ने कहा कि पिछड़ा समाज अभी के समय में सभी क्षेत्रों में हाशिए पर है पिछड़ा समाज आजादी के पचहत्तर साल में भी सभी क्षेत्रों में पीछे है आज झारखंड में ग्राम पंचायत चुनाव से लेकर वर्तमान में होने वाले नगर निकाय चुनाव में पिछड़ों के साथ धोखा किया जा रहा है।
यह दर्शाता है कि पिछड़ी जाति के परती सरकार उदासीन है जातीय जनगणना कराने के परती भी गंभीर नहीं है। अधाक्षीय संबोधन करते हुऐ ब्रह्मदेव प्रसाद ने कहा कि हमारा पिछड़ी वर्ग आज हाशिए पर है, इस समाज को जनसंख्या के आधार पर उचित भागीदारी नहीं मिलना काफी दुखद है। पिछड़ा वर्ग को राजनैतिक शैक्षणिक जागरूकता का अभाव है एक संकल्प के साथ आगे बढ़ने की आवश्यकता है। जागरूक कर हक हुक्कुक का भूख जगाने की आवश्यकता है। कार्यकर्म को संबोधित करते हुए समाजसेवी विनोद कुमार ने कहा कि अपनी पूरी जवानी कितने लोग समाज को जगाने में गवा दिए उसमे मैं भी एक हूं आगे यह कारवां चलता रहे इसी कड़ी में एक अभियान का शुभारंभ आज हो रहा है आप सब एक दूसरे का कंधा से कंधा मिलाकर चले एक दिन मंजिल जरूर प्राप्त होगी।
कार्यकर्म को संबोधित करते हुए अशर्फी चंद्रवंशी ने कहा कि ओबीसी समाज राजनैतिक दलों का बंधुआ मजदूर बनना बंद करें। समाजसेवी सह सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ अनिल कुमार साह ने कहा कि शिक्षित बनिए संगठित होइए तभी हक अधिकार प्राप्त होगा। हमारा सहयोग साथ समाज के साथ है अपने आप को पहचाने। कार्यकर्म में उदगार व्यक्त करते हुए गढ़वा विधान सभा क्षेत्र के पूर्व वीरेंद्र साव ने कहा कि हाथी के समान मेरा विशालकाय समाज जिस दिन जग जाएगा सामने कोई भी नही टिकेगा। जिस समाज का राजनैतिक जड़े मजबूत होती है उस समाज के बहन बेटियों का मान समान पर ठेस नहीं पहुंचता। पिछड़ी जाति के लोग राजनीति में बहुत पीछे है इसका मूल कारण विभिन्न जातियों में विभक्त हैं।
अख़्तर अंसारी ने कहा कि ओबीसी का एकजुटता ही आभास करा देगा कि यह समाज अब रुकने वाला नही है। पलामू जिला के पूर्व बसपा जिला अध्य्क्ष संतोष गुप्ता ने कहा की जनसंख्या के अनुपात में ओबीसी का अधिकर जब तक नहीं मिलता संघर्ष जारी रहेगा।डॉ इश्तियाक राजा ने कहा हम मजबूती के साथ आंदोलन इस आंदोलन के साथ खड़ा हूं। समाजसेवी रामबिचार साहू ने अपने विचार रखते हुऐ कहा कि इस पहल का हम स्वागत करते हैं और सभी से आह्वान किया कि गांव गांव तक संगठन को पहुंचाए। संयोजक मंडल ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि मेदिनीनगर में 15 फरवरी से पहले एक बड़ा जनसभा शिवाजी मैदान में पिछड़ा वर्ग एकता एवं अधिकार मंच के द्वारा किया जायेगा। और सरकार को मजबूर कर दिया जाएगा ओबीसी आरक्षण लागू करने के लिए।
।इसके पहले 16 जनवरी को पलामू जिला के लिए ओबीसी जागरूकता रथ रवाना किया जायेगा। तत्पश्चात् 18, जनवरी को गढ़वा जिला से रथ यात्रा आरंभ किया जायेगा। कार्यकर्म को शिव कुमार विश्वकर्मा, बरूण बिहारी, शंकर प्रताप विश्वकर्मा अशोक पाल, राजेंद्र प्रसाद महतो, पूर्व जिला पार्षद कंचन केशरी, डॉ रविन्द्र ठाकुर, गोरख नाथ चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता, अब्दुल रहमान अनसारी, कुंदन चंद्रवांशी, सतेंद्र मेहता, आनंद विश्वकर्मा, कलामुदीन अंसारी, अधिवक्ता विनय पाल, विजय कुमार चंद्रवंशी , वीरेंद्र चंद्रवंशी सहित कई गणमान्य लोगों ने मंच को संबोधित किया। कार्यकर्म में सैकड़ों लोग उपस्थित थे : भवनाथपुर प्रखंड पंचायत अरसली दक्षिण देवी धाम खेल मैदान में नव युवक स्टार क्लब काॅस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बुधवार को किया गया टुर्नामेंट का उद्घाटन अरसली दक्षिण पंचायत मुखिया प्रत्याशी सुनीता देवी ने फीता काटकर किया खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सुनीता देवी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल के आयोजन से आपसी भाईचारा को बढ़ावा मिलता है साथ ही साथ सुदूरवर्ती इलाके के युवाओं को आगे बढ़ने का मौका भी मिलता है क्योंकि गांव के युवाओं में प्रतिभा छिपी होती है जिन्हें इस तरह के आयोजन से अपनी खेल प्रतिभा को निखारने का मौका मिलता है अरसली उतरी के कैप्टन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया ।
अब इस क्षेत्र में अपना मंजिल बनाने की कमिटी अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह एवं सचिव राजा यादव कोषाध्यक्ष भीम सिंह ने बताया कि पहला ओपनिंग मैच अरसली उतरी एवं बेलपहाड़ी के बीच खेला गया जिसमें अरसली उतरी ने 10 ओवर में 108 रन का स्कोर खड़ा किया जबकि पारी खेलने उतरी बेलपहाड़ी की टीम महज 60 रन बनाकर ऑल आउट हो गई बेहतर खेल का प्रदर्शन करने पर अरसली को मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play