मेराल :
मेराल थाना क्षेत्र के बना जांघ एवं बहेरवा गांव में बीते रात्रि हाथियों ने उत्पाद मचाते हुए कई घरों को तोड़ा और फसल भी नुकसान किया। हाथियों द्वारा तोड़े गए घरों में बाना जांघ के रामगति विश्वकर्मा और बहेरवा गांव के सुरेश परहीया राजेंद्र परहीया रमेश परहीया जगदीश परहीया नारायन परहीया सुनील परहीया विनोद परहीया नंदू पुरहीया और बिरजू परहीया का नाम शामिल है।

बना जांघ गांव में रात्रि 8:00 बजे से ही 2:00 बजे रात्रि तक हाथियों ने उत्पात मचाया जिससे घर का अनाज एवं घर में रखे अन्य सामान के साथ खेत में लगे फसलो का भी नुकसान किया। इसके बाद हाथियों का झुंड बाहेरवा गांव पहुंच गया और वहां भी घर के साथ-साथ अनाज और फसल को नुकसान किया।
फिलहाल बहेरवा गांव के सभी आदिम जनजाति परिवार के लोग सरकारी स्कूल भवन में शरण लिए हुए हैं जबकि कई लोग अपने पत्नी और बच्चे को अपने रिश्तेदारों के यहां भेज दिया है सुबह वन विभाग के पदाधिकारी एवं मुखिया पति जगजीवन राम ने बाना जांघ और बहेरवा गांव पहुंचे और हाथियों द्वारा नुकसान किए गए घर अनाज फसल के स्थिति का जायजा लिया। स्थिति का जायजा लेने के बाद वन विभाग के पदाधिकारी ने सभी लोगों को आवेदन भरकर विभाग में पहुंचाने का निर्देश दिया। ताकि सभी पीड़ित परिवारों को हाथी से उत्पात हुए नुकसान का मुआवजा मिल सके।