भवनाथपुर : मंगलवार को प्रखंड क्षेत्र के अरसली उत्तरी निवासी श्याम नारायण चौबे की मृत्यु के पश्चात बुधवार को उनका दाह संस्कार गांव के समसान घाट पर किया गया जहां उनके जेस्ट पुत्र अखिलेश चौबे ने अग्नि दिया ।
इस मोके पर प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन गांव के वेक्ति उनके दाह संस्कार मे भाग लियासबों ने नम आँखों से चौबे को विदाई दिया। बताते चलें की श्याम नारायण चौबे 80के दशक से प्रखंड क्षेत्र मे अपनी पहचान राजनीती व समाज के बिच समय देते आ रहे थे क्षेत्र मे उनकी अच्छी पैठ थी। चौबे अपने पीछे पत्नी पांच पुत्र व तीन बेटियों के साथ भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.। उनके दाह संस्कार मे शामिल होने वालों में ईंटके सुशील चौबे जे एम एम के मनोज यादव, ब्रजेश सिँह, भाजपा के उमेन्द्र यादव, गांव के मुखिया प्रतिनिधि तस्वीन अंसारी, जयप्रकास यादव, शम्भु सेठ, डोमन राम, मिथलेश चौरसिया, सहित दोनों समुदाय के सैकड़ो ग्रामीण लोग शामिल थे।