गढ़वा : जायंट्स ग्रुप आफ गढ़वा सहेली का पद स्थापना समारोह स्थानीय ज्ञान निकेतन स्कूल में संपन्न हुआ। सत्र 2024 के लिए नए अध्यक्ष के रूप में रंजना जायसवाल, उपाध्यक्ष आंतरिक रीना अग्रवाल, उपाध्यक्ष बाह्य संध्या केसरी, प्रशासनिक निर्देशक रीमा स्वरूप एवं वित्त निदेशक बिना केसरी के अलावा निदेशक मंडल के सदस्य संगीता गुप्ता, पल्लवी पुंज, वन्दना सोनी, रीना केशरी, वर्षा अग्रवाल को शपथ दिलाई गई।

साथ ही आज एक नए सदस्य करुणा सिंह को भी शपथ दिलाई गई। शपथ के पश्चात् सभी शपथ लेने वालों को को लेपल पिन लगा कर सबको बधाई दी गई। शपथ ग्रहण जायंट्स वेलफेयर फाउन्डेशन फेडरेशन 8 के निवर्तमान यूनिट डायरेक्टर मनोज केशरी रूपा गंजी के द्वारा कराया गया।
इस अवसर पर जायंट्स वेलफेयर फाउन्डेशन के पूर्व स्पेशल कमेटी सदस्य विजय केसरी फेडरेशन 8 के पूर्व अध्यक्ष विनोद कमलापुरी एवं एम पी केसरी, फेडरेशन 8 के निवर्तमान उपाध्यक्ष नंदकुमार गुप्ता, फेडरेशन पदाधिकारी सीमा केसरी, फेडरेशन पदाधिकारी डॉ अशोक सोनी, जायंट्स गढ़वा के अध्यक्ष कमलेश गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहेली ग्रुप के अध्यक्ष रितु जायसवाल ने की। इस अवसर पर जायंट्स गढ़वा सहेली की फाउंडर अध्यक्ष रश्मि कमलापुरी, पुर्व अध्यक्ष गायत्रि गुप्ता, रीता केशरी, लता गुप्ता, माला केसरी, सुनीता केशरी, सुषमा केशरी सहित कंचन कुमारी, रीना गुप्ता, चांदनी केशरी, प्रियंका केशरी, रीना केशरी ,मंजु गुप्ता, रीना सोनी आदि सदस्य विषेश रुप से उपस्थित थी।