whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28162402 readers visited
Loading...

Advertisement

गोविंद हाई स्कूल ओर साउथ प्वाइंट सेमी फाइनल में

location_on गढ़वा access_time 08-Jan-24, 08:20 PM visibility 740
Share



गोविंद  हाई स्कूल ओर  साउथ प्वाइंट  सेमी फाइनल में


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : 22 वी गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में गोविन्द हाई स्कूल ने साउथ प्वाइंट को छह विकेट से हराकर वही जूनियर वर्ग में साउथ प्वाइंट ने बीएसकेडी पब्लिक स्कूल को सात विकेट से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। सीनियर वर्ग के मैच में साउथ प्वाइंट स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते होए राहुल के अर्ध शतक 55 रन की बदौलत ने 135 रन बनाए । गोविंद हाई स्कूल की और से गोलू ने तीन विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलने उतरी गोविंद हाई स्कूल की टीम की और से आकाश के 65 रनो के सहयोग से चार विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया। साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल ने बीएसकेडी पब्लिक स्कूल को सात विकेट से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया।
Advertisement
बीएसकेडी पब्लिक स्कूल टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्भय के 21 रन के सहारे 51 रनो पर ही सिमट गई। जवाबी पारी खेलने उतरी साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल ने सारीक मंसूरिके 22 रनो के सहारे तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर लिया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार गोविंद के आकाश को और साउथ प्वाइंट के शोएब को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार प्रतियोगिता के संरक्षक अलखनाथ पांडे, अध्यक्ष मदन केशरी, डॉक्टर कुलदेव चौधरी,पूर्व खिलाड़ी सूरज सिंह और अन्य ने प्रदान किया । क्रिकेट का महाकुंभ है यह प्रतियोगिता :कुलदेव डॉ कुलदेव चौधरी ने मनाया खिलाड़ियों के बीच अपना जन्मदिन गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान में गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल मैच में डॉ कुलदेव चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय किया।
Advertisement
बतौर मुख्य अतिथि डॉ कुलदेव चौधरी ने कहा कि आज बच्चे खेल कूद पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं और करना भी चाहिए। लेकिन इसके साथ शिक्षा बहुत जरूरी है क्योंकि शिक्षा ही एक ऐसा माध्यम है जो आगे बढ़ने में मदद करता है। डॉ चौधरी ने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि विगत कई वर्षों से खेल का आयोजन कर हजारों खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन करने के लिए एक प्लेटफार्म दिया, जहाँ से खिलाड़ी निकलकर क्षेत्र का नाम रौशन कर रहे हैं।यह प्रतियोगिता क्रिकेट का महाकुंभ है जहां पचास टीम भाग लेती है,इतनी संख्या में किसी अन्य शहर में एक साथ किसी भी टूर्नामेंट में शामिल नहीं पाती है। यह गढ़वा के लिए गर्व की बात है। खेल हमें नेतृत्व क्षमता और अनुशासन सिखाता है, वहीं हमें भाई चारा के साथ रहने भी सिखाता है। खेलकूद हमारे जीवन का हिस्सा है, इसमें जीत हार का कोई जगह नहीं है ।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play