whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28056982 readers visited
Loading...

Advertisement

एक नज़र इधर भी

location_on गढ़वा access_time 08-Jan-24, 08:07 PM visibility 683
Share



एक नज़र इधर भी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बैठक समाहरणालय के सभागार में अपर समाहर्ता पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक किया गया। बैठक में मुख्य रूप से दाखिल खारिज, राजस्व संग्रहण, भूमि सीमांकन, सर्टिफिकेट, लैंड ट्रांसफर समेत अन्य कार्यों की समीक्षा किया गया। बैठक के प्रारंभ में अपर समाहर्ता द्वारा विभिन्न अंचलों से प्राप्त अद्यतन प्रतिवेदन रिपोर्ट के आधार पर बिंदुवार समीक्षा किया गया। दाखिल खारिज संबंधित मामलों की समीक्षा करते हुए अपर समाहर्ता ने धुरकी, रमना, श्री बंशीधर नगर समेत अन्य अंचलों को 30 दिनों के अंदर दाखिल खारिज के मामले का निष्पादन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया।
Advertisement
किसी भी आवेदन को बिना किसी कारण 30 या 90 दिनों तक लंबित नही रखने का निर्देश दिया गया। अंचल कार्यालय से निर्गत होने वाले विभिन्न प्रमाण पत्र को लेकर भी अपर समाहर्ता ने प्राथमिकता के आधार पर प्रमाण पत्र निर्गत करने का निर्देश दिया गया। पीजी पोर्टल पर आपूर्ति से जुड़ा मामलों की समीक्षा के क्रम में 81 आवेदन लंबित पाए गए, जिसका निष्पादन अनिवार्य रूप से करने का निर्देश दिया गया। केसीसी योजना का लाभ आदिम जन जाति के परिवारों को देने को लेकर अपर समाहर्ता द्वारा सभी अंचल अधिकारियों को परिवारों की सूची लेकर छुटे हुए लाभुकों को प्राथमिकता के आधार पर केसीसी योजना का लाभ दिलाने का निर्देश दिया गया। लैंड ट्रांसफर की समीक्षा करते हुए कोल्ड स्टोरेज निर्माण समेत अन्य योजनाओं के लिए भूमि उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
Advertisement
भूमि सीमांकन हेतु प्राप्त आवेदनों पर अमीन भेजकर तय समय पर भूमि सीमांकन करने का निर्देश दिया गया। कुछ कार्यों में पेंडेंसी को लेकर अपर समाहर्ता ने नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी अंचल अधिकारी एवं आंचल कार्यालय के कर्मी को सक्रिय होकर कार्य करने का निर्देश दिया। अपर समाहर्ता ने कहा कि कोई भी कार्य जानबूझकर लंबित न रखे। मामलों का निष्पादन तय समयसीमा एवं प्राथमिकता के आधार पर करें। इस जिला स्तरीय राजस्व विभाग की बैठक में मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी रंका रुद्र प्रताप, जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर, सभी अंचल अधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play