whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27221007
Loading...


खबर मंजूषा

location_on गढ़वा access_time 07-Jan-24, 06:37 PM visibility 660
Share



खबर मंजूषा


गढ़वा, नगर, भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



गढ़वा : बिजली चेकिंग अभियान में 6 लोगों पर हुई प्राथमिकी दर्ज श्री बंशीधर नगर :- सहायक विद्युत अभियंता दीपक कुमार कुमार और कनीय विद्युत अभियंता धनंजय प्रसाद ने एक टीम गठित कर शनिवार को नगर उंटारी प्रखंड के चेचरिया , हनुमान मंदिर मोड़, तथा कधवन में बिजली चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान में 6 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई।बिजली बिल बकाया रहने पर बिजली विभाग द्वारा बिजली काट दिया गया था। फिर भी मुख्य एलटी लाइन में टोका फंसा कर बिजली उपयोग करने वालों में 2 तथा बिना बिजली कनेक्शन का बिजली का उपयोग करने वालों में 4 है।अवैध रूप से बिजली की चोरी करने वालो में अनुज कुमार पिता स्व0 विजय प्रसाद क्षतिपूर्ति राशि 8505 रू, बाबूलाल विश्वकर्मा पिता जगनारायण विश्वकर्मा चेचरिया बकाया 15098 रू तथा क्षतिपूर्ति राशि 2250 रू , रुस्तम अंसारी पिता नसरुद्दीन अंसारी कधवन बकाया 11331 रू क्षतिपूर्ति राशि 4250 रू, जियाउद्दीन शाह पिता सरीफ शाह कधवन क्षतिपूर्ति राशि 8505, जफरुल्लाह साह पिता सरीफ शाह कधवन क्षतिपूर्ति राशि 4500 रू तथा आरिफ शाह पिता सरीफ शाह कधवन क्षतिपूर्ति 8505 रू किया गया।
छापामारी अभियान में विद्युतज्ञ अमल राय, नईम अंसारी , संतोष कुमार पासवान तथा कई लोग शामिल थे। बजरंग दल के द्वारा रविवार को गाजे बाजे के साथ अयोध्या से आए पूजित अक्षत का वितरण श्री बंशीधर नगर बाजार में घूम-घूम कर किया गया। साथ ही लोगों से आगामी 22 जनवरी को भगवान श्री राम के बाल रूप नूतन विग्रह को श्री राम जन्मभूमि पर बन रहे नवीन मंदिर भूतल के गर्भगृह में  प्राण प्रतिष्ठा के अवसर को उत्सव के रूप में मनाने का आग्रह किया। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे के बीच अपने-अपने ग्राम, मोहल्ले, कॉलोनी में स्थित किसी मंदिर में आस पड़ोस के राम भक्तों को एकत्रित करके भजन कीर्तन करने, टेलीविजन अथवा कोई एलईडी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह समाज के लोगों को दिखाने का अनुरोध किया।
साथ ही शंख ध्वनि, घंटानाद, आरती कर प्रसाद वितरण करने का आग्रह किया। लोगों से आग्रह किया गया कि कार्यक्रम किसी भी मंदिर में ही करें। अपने मंदिर में स्थित देवी-देवता का भजन-कीर्तन, आरती, पूजा तथा श्री राम, जय राम, जय राम, जय राम विजय महामंत्र का 108 बार सामूहिक जाप करें। इसके साथ हनुमान चालीसा, सुंदरकांड, राम रक्षा स्त्रोत आदि का सामूहिक पाठ भी करें, सभी देवी देवता प्रसन्न होंगे वातावरण सर्वत्र सात्विक एवं राममय होगा। प्राण प्रतिष्ठा के दिन शाम में सूर्यास्त के बाद अपने घर के सामने देवताओं की प्रसन्नता के लिए दीपक जला व दीपमलिका सजा दीपोत्सव मनाएं। मौके पर जिला संयोजक राजेश प्रताप देव, जिला संघ चालक काशीनाथ महतो, धर्माचार्य राधेश्याम पांडेय, गौरव पांडेय, उत्कर्ष जायसवाल सहित कई लोग उपस्थित थे।
[07/01, 6:04 pm] Dinehji Nagar: बंशीधर नगर (गढ़वा):- रविवार को श्री बंशीधर नगर में बांगर सीमेंट का पहला खेप पहुंचा। बांगर सीमेंट का ट्रक आने पर सीएनएफ गोकुलचंद जायसवाल व ऑथराइज्ड डीलर मां तारा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अनुज कुमार जायसवाल उर्फ गुड्डू जायसवाल ने पंडित कमलेश तिवारी के वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजन-अर्चन कर प्रसाद का वितरण किया। गोकुलचंद जायसवाल ने कहा कि बड़ी खुशी की बात है कि श्री बंशीधर नगर में बांगर सीमेंट आना शुरू हुआ। यहां मां तारा ट्रेडर्स को डीलरशिप मिला है। यहां बांगर सीमेंट की मांग ग्राहकों द्वारा किया जा रहा था। पर उपलब्ध नहीं होने के कारण उनकी मांग पूरा करने में हम सभी असमर्थ थे। अब ग्राहकों की मांग को पूरा किया जा सकेगा।
अन्य सीमेंट की तुलना में बांगर सीमेंट की मांग अधिक है। मौके पर अशोक कुमार जायसवाल, कामेश्वर प्रसाद, आशीष कुमार, नीरज जायसवाल, सुनील कुमार, नंद गोपाल प्रसाद सहित कई लोग उपस्थित थे। [07/01, 6:14 pm] Sanjay Yadav: गढ़वा भगवान महावराह पीठ " श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा आश्रम मरहटिया , तत्वधान मे. गर्म वस्त्र वितरण अभियान के तहत रविवार को पुरेगाडा में 50 कंबल,साथ में 20, सारी, 100 . टोपी. 100 मोजा, स्वेटर 20, वितरण किया गया। इस कार्यक्रम के 31 - 12 - 2023 ,श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह ,पचपड़वा ब्लॉक. गढ़वा में. विधिवत पूजा. पाठ . प्रसाद वितरण कर जरूरत मंद लोगों के बीच , टोपी, 50, skap 50, मोजा, 50, वितरण किया गया। 17 - 12 - 2023, श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह - दूबे मरहटिया में विशेष पूजा, पाठ कर प्रसाद वितरण के बाद जरूरत मंद लोगों के बीच कंबल, 60 टोपी, 50,, मोजा, 50 वितरण किया गया।
श्री सर्वेश्वरी समूह प्रार्थना गृह - गुरी में भी विशेष पूजा पाठ कर कंबल 50, टोपी, 50, मोजा 50 ,वितरण किया गया कार्यक्रम मे मुख्य रूप से. रविंद्र नाथ द्विवेदी. सुरेंद्र चौबे. सत्येंद्र तिवारी. रविंद्र नाथ तिवारी. बिश्वानाथ नारायण. बैजनाथ नारायण. संजीत कुमार मिश्रा. रामलाल. राजकुमार. जय प्रकाश. रामप्रवेश तिवारी. रविशंकर तिवारी. सुधीर तिवारी. राजेश तिवारी . मंटू विश्वकर्मा. दिलीप चौहान .रमेश राम. दीपक कुमार. प्रबोध कुमार. सुशीला द्विवेदी. आशा तिवारी. पुष्पा जैसवाल. प्रखण्ड क्षेत्र के भवनाथपुर पंचायत के ढेकुलिया टोला में पिछले दिनों हुए बारिश से रास्ता खराब होने से परेशानि को देखते हुए समाजसेवी अखिलेश विश्वकर्मा ने अपने खर्च पर कच्ची सड़क को बनवाया।
ग्रामीणों अमलेश गुप्ता,विफन राम, अशोक कुमार, विक्की तिवारी, पप्पू तिवारी,अजय तिवारी,शंकर राम, शंभू राम, उमेश विश्वकर्मा सुशील तिवारी ने बताया कि जब से बारिश हुआ है हमलोगों को आने जाने में काफी परेशानी हो रहा है वहीं एक वृद्ध का फिसल कर गिरने से पैर भी टूट गया है। मुखिया मद से फेभर ब्लॉक सड़क पास हुआ है लेकिन संवेदक द्वारा अग्रिम राशि 15 हजार लेने के बाद सिर्फ एक दिन दो घंटा जेसीबी लगा कर मिट्टी को कोड दिया उसके बाद छोड़ दिया गया है। मिट्टी कोड कर बराबर करने से बारिश हुआ तो रास्ता और खराब हो गया है। हमलोगों का परेशानी का जानकारी लेने वाला न तो प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधी कोई नही हैं। वही ग्रामीणों ने जिला परिषद सदस्य रजनी शर्मा से कीचड़ युक्त हुए सड़क की जानकारी दी।
इस संबंध में मुखिया बेबी देवी ने कहा कि ग्रामीणों का समस्या देखते हुए हीं फेवर ब्लॉक रोड पास किया गया था लेकिन संवेदक द्वारा क्यों काम नही किया गया जांच किया जाएगा। भवनाथपुर प्रखंड के चपरी पंचायत के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय के प्रांगण में रविवार को राष्ट्रीय तेली महासंगठन की प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन के लिए जिला अध्यक्ष मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक रखी गई इस कमेटी विस्तार के लिए पर्यवेक्षक सुरेंद्र प्रसाद गुप्ता के उपस्थिति में किया गया जिसमें सभी के सर्व सहमति से युवा प्रकोष्ठ का गठन किया गया जिसमें बृजेश गुप्ता को युवा अध्यक्ष, उज्जवल गुप्ता और राकेश गुप्ता को उपाध्यक्ष एवम सचिव चंदन कुमार, उप सचिव सुमेर साह, कोषाध्यक्ष राकेश कुमार, मंत्री शोभनाथ साह, महामंत्री सुखाड़ी साह, तारकेश्वर गुप्ता, संरक्षक सुदेश्वर साह, महावीर साह, शिव चंद साह,ब्रजेश साह, रामप्रसाद साह को बनाया गया।
बैठक में उपस्थित जिला अध्यक्ष मनीष गुप्ता, पर्यवेक्षक सुरेंद्र गुप्ता, महामंत्री मनोज गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष अजीत गुप्ता, संरक्षक सुनील कुमार गुप्ता, मानिकचनद प्रसाद गुप्ता, संगठन मंत्री रामलखन साहू, प्रदेश मंत्री डा. राकेश रंजन,जिला वरिष्ठ के सदस्य विजय प्रसाद गुप्ता, रामचंद्र प्रसाद गुप्ता, केत्तार, अध्यक्ष मनरोंजन गुप्ता, मिडिया प्रभारी मनीष गुप्ता,विशुनपुरा अध्यक्ष सचिन प्रसाद गुप्ता, उपाध्यक्ष ललन प्रसाद गुप्ता, खरौंधी सचिव देवांश गुप्ता,ग्रामीण बीरबल साह, विनय साह, रामवीजय साह, सोहन साह, राजकुमार साह, संजय साह, रामकेवाल साह, आनन्द कुमार, अनिल साह, कृष्णा साह, श्यामबिहारी साह , नंदू साह,अन्य लोग सामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play