गढ़वा : झारखंड वालीबाल संघ के तत्वावधान में पलामू जिला वालीबाल संघ द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय सीनियर वॉलीबॉल प्रतियोगिता, जो 7 जनवरी से 12 जनवरी 2023 तक जिला हाई स्कूल डाल्टनगंज के मैदान में आयोजित की जाएगी,।
इसके लिए गढ़वा जिला वॉलीबॉल टीम का चयन कर लिया गया है। टीम इस प्रकार है_ महिला वर्ग प्रिया कुमारी, पूर्णिमाकुमारी,रश्मि कुमारी, वैष्णवी कुमारी चौहान, सिमल कुमारी ,अंजली कुमारी ,कशिश कुमारी तथा मुस्कान कुमारी। महिला टीम का टीम मैनेजर ए के सिंह को बनाया गया है। पुरुष टीम_ संजय कुमार, निखिल कुमार ,पवन कुमार, मोहित कुमार, आलोक विश्वकर्मा, शुभम पांडे ,उपेंद्र विश्वकर्मा ,शमशेर अंसारी, सौरभ कुमार चौबे ,कविकांत कुमार, प्रियांशु गुप्ता, अभिनव श्रीवास्तव, पुरुष टीम का टीम मैनेजर ओमप्रकाश तिवारी को बनाया गया है।
पुरुष और महिला दोनों टीम एक साथ 7 जनवरी को सुबह 8:00 बजे डाल्टनगंज के लिए प्रस्थान करेगी। इसकी जानकारी संघ के सचिव ओमप्रकाश तिवारी ने दी।