whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28055981 readers visited
Loading...

Advertisement

संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ ने विश्वविद्यालय को छह सूत्री मांग पत्र सौंपने का लिया निर्णय

location_on गढ़वा access_time 07-Jan-24, 06:29 PM visibility 667
Share



संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ ने 
विश्वविद्यालय को छह सूत्री मांग पत्र सौंपने का लिया निर्णय


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा संबद्ध डिग्री महाविद्यालय महासंघ के नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय इकाई की बैठक रविवार को महासंघ के अध्यक्ष प्रो. विवेकानंद उपाध्याय की अध्यक्षता में जूम एप्प के माध्यम से ऑनलाईन संपन्न हुई। बैठक में महासंघ की ओर से 22 जनवरी 2019 को सौंपे गए 11 सूत्री मांग पत्र पर विश्वविद्यालय द्वारा अब तक कार्रवाई नहीं किए जाने तथा मूल्यांकन कार्य के दौरान ठहराव भत्ता 160 रुपए से घटाकर 135 रुपए किए जाने पर असंतोष जताया गया। उल्लेखनीय है कि महासंघ की ओर से नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय को 22 जनवरी 2019 को संबद्ध डिग्री महाविद्यालय से संबंधित समस्या से जुड़ी 11 सूत्री मांग पत्र सौंपी गई थी। साथ ही कई मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति, कुल सचिव एवं प्रतिकूलपति के द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं किए जाने को लेकर महासंघ के पदाधिकारी तथा सदस्यों ने असंतोष जताते हुए एक स्वर से कहा कि विश्वविद्यालय संबद्ध डिग्री महाविद्यालयों के साथ निरंतर सौतेला पूर्ण व्यवहार कर रहा है जो निंदनीय है।
Advertisement
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासंघ की ओर से नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के अधिकारियों को पुनः 6 सूत्री मांग पत्र महासंघ के प्रतिनिधि मंडल के द्वारा दिया जाएगा जिसमें सरकार द्वारा निर्धारित एक्ट 18 (16) तथा 20 के तहत स्थाई संबद्ध कॉलेजों को सीनेट में प्रतिनिधित्व देने समेत पूर्व में दिए गए आश्वासन के आलोक में 11 सूत्री मांग पत्र पूरा किए जाने, शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों से जो भी परीक्षा संबंधित कार्य संपन्न कराया जाता है उसका तथा ठहराव भत्ता में महंगाई को देखते हुए वृद्धि करने, मूल्यांकन, प्रायोगिक परीक्षा एवं प्रश्न पत्र चयन जैसे मामले की बकाया राशि का यथाशीघ्र भुगतान कराने, संगठन को सशक्त बनाने के लिए विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी अस्थायी तथा स्थायी कॉलेजों का विजिटकर सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
Advertisement
साथ ही विश्वविद्यालय के पदाधिकारी से मुलाकात कर मांग पत्र सौंपने के लिए एक प्रतिनिधिमंडल का गठन किया गया जिसमें महासंघ के संरक्षक तथा एके सिंह कॉलेज जपला के प्राचार्य डा. सूर्यमणि सिंह, बनवारी साहू महाविद्यालय लातेहार के प्राचार्य एवं महासंघ के संरक्षक प्रो. प्रदीप कुमार तिवारी, महासंघ के अध्यक्ष तथा एसपीडी कॉलेज गढ़वा के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. विवेकानंद उपाध्याय, बीएसएम कॉलेज भवनाथपुर के वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष महासंघ के वरीय उपाध्यक्ष प्रो. बीबी सिंह, एमके कॉलेज डंडार कला पांकी के हिन्दी विभाग के विभागाध्यक्ष तथा महासंघ के महासचिव प्रो. बंशीधर सिंह तथा गोपीनाथ सिंह महिला महाविद्यालय के उर्दू विभाग के विभागाध्यक्ष तथा महासंघ के प्रवक्ता प्रो. मकबूल मंजर को शामिल किया गया।
Advertisement
बैठक में सर्वसमिति से निर्णय लिया गया कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के अधीनस्थ सभी स्थायी तथा अस्थायी संबद्ध महाविद्यालयों का 15 जनवरी से 30 जनवरी के बीच संघ के द्वारा विजिट कर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस कार्य के लिए महासंघ के अध्यक्ष प्रो. विवेकानंद उपाध्याय, महासंघ के महासचिव प्रो. बंशीधर सिंह, कोषाध्यक्ष डा. आलोक कुमार पाठक को जिम्मेवारी सौंपी गया जो आवश्यकता अनुसार महासंघ के अधिकारियों एवं सदस्यों के सहयोग से 30 जनवरी तक सदस्यता अभियान का कार्य संपन्न करेंगे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#3
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#4
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM

#5
गढ़वा में दिनदहाड़े 2.5 लाख की लूट, बहादुर पीड़ित ने लुटेरे को धर दबोचा

location_on गढ़वा
access_time 03-Mar-25, 07:35 PM


Latest News

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play