भवनाथपुर : गढ़वा जिला एवं पलामू प्रमंडल में कोरोना वायरस के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे सामाजसेवी एवं पत्रकार सीताराम पाठक को संस्था मिशन मोदी अगैन पीएम ने उनके कार्यों को देखते हुए प्रतिष्ठित "प्रशंसा पत्र" सौंपा है।
संस्था के राष्ट्रीय कायर्कारी अध्यक्ष रामगोपाल जी, झारखंड प्रदेश संरक्षक स्वामी दिव्यज्ञान जी महाराज, प्रदेश महिला अध्यक्ष सुमति कच्छप ने पाया की लॉकडाउन के दौरान कोरोना वायरस में पुरे गढ़वा जिले के बाहर फंसे मजदूर को लाने में सहयोग और क्षेत्र की असहाय, गरीब को खाद्य सामग्री राशन पानी दिलवाने का काम किया है। उम्र की परवाह किए बिना, समाचार संकलन, एवम निरपेक्ष बने रहने के सीताराम पाठक के द्वारा किए गए कार्यों को देखते हुए यह सम्मान दिया है।
प्रशंसा पत्र में स्पष्ट उल्लेख किया है कि वैश्विक महामारी कोविड-19 कोरोना वायरस के विरुद्ध देश की सेवा में तन - मन से जुटे हैं। आपके इस अभूतपूर्व योगदान एवं राष्ट्र सेवा के लिए हमारी संस्था आपका आभार प्रकट करती है। सीताराम पाठक के इस सम्मान पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि उनकी समाज हित सक्रियता के कारण ही वे सम्मान के हकदार बने हैं।
स्वामी दिव्यज्ञान महाराज जी का कहना है की ये प्रशस्ति पत्र स्वीकार कर के सीताराम पाठक ने हमें गौरवान्वित किया। इस उम्र में भी बिना अपनी परवाह किया जन - जन में चेतना जगाने का जो काम किया है उसके आगे पूरा समाज नतमस्तक है।