whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28166786 readers visited
Loading...

Advertisement

सदर अस्पताल के चिकित्साकर्मी ने किया सराहनीय कार्य

location_on गढ़वा access_time 06-Jan-24, 05:58 PM visibility 683
Share



सदर अस्पताल के चिकित्साकर्मी ने किया सराहनीय कार्य


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मरीज का इलाज करना तो चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मियों का कर्तव्य ही है। लेकिन कभी कभी चिकित्सक एवं स्वास्थ्यकर्मी अपने कर्तव्य के निर्वहन के साथ ही कुछ ऐसा भी अच्छा कार्य कर देते हैं, जिसकी चहुंओर सराहना होने लगती है। शुक्रवार की रात में सदर अस्पताल में कुछ ऐसा ही हुआ। जब सदर अस्पताल के इमर्जेंसी में रात ड्यूटी कर रहे ओटी असिस्टेंट प्रवेश कुमार सिंह एवं जीएनएम नागेंद्र चौधरी ने मुसहर परिवार की एक वृद्ध महिला के इलाज में अहम भूमिका निभाई। बल्कि उसके साथ आए चार लोगों को भोजन भी कराया। शुक्रवार की शाम को मुसहर परिवार के कई लोग एक श्राद्धकर्म में भोजन करने के लिए जा रहे थे। इस दौरान केतार थाना क्षेत्र के परती गांव के समीप सड़क से गुजर रहे मुसहर परिवार की एक वृद्ध महिला दुलारी मुसहरिन को एक अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया।
Advertisement
इस घटना में दुलारी मुसहरिन के दोनों पैर फ्रैक्चर हो गए। इसके बाद उक्त महिला को उसके स्वजनों ने किसी तरह सीएचसी भवनाथपुर ले गए। वहां रेफर होकर देर रात में दुलारी मुसहरिन को शुक्रवार की देर रात में सदर अस्पताल लाया गया। वहां उसके दोनों पैर में स्लैब लगाया गया। लेकिन तब तक उक्त मरीज के साथ आए चार अन्य लोग भूख से बिलबिलाने लगे। लेकिन उनके पास फूटी कौड़ी भी नहीं थी, जो कहीं जाकर भोजन करते। रात होने के कारण वे सभी बेहद परेशान थे। इसकी जानकारी मिलने पर सदर अस्पताल में आउटसोर्स पर कार्य करने वाले ओटी असिस्टेंट प्रवेश कुमार ने बाहर से अपने पैसे से खाना खरीद कर मंगाया और उन सभी को खिलाया। इसकी सभी ने सराहना की। सदर अस्पताल में शनिवार को पूरे दिन इसकी चर्चा होते रही।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play