whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27173304
Loading...


खबर श्री वंशीधर नगर से

location_on बंशीधर नगर access_time 06-Jan-24, 05:48 PM visibility 670
Share



खबर श्री वंशीधर नगर से


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-जायन्ट्स ग्रुप ऑफ श्री बंशीधर नगर के सदस्यों द्वारा शनिवार को वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्ध लोगों के बीच बेडशीट व तिलकुट का वितरण किया गया.इस अवसर पर जायन्ट्स अध्यक्ष रंजन कुमार छोटू ने कहा कि जायन्ट्स ग्रुप द्वारा हमेशा इस तरह का कार्यक्रम किया जाता है.उन्होंने कहा कि वृद्ध लोगों की सहायता करना हम सबों का कर्तव्य है.वृद्धा आश्रम में रह रहे वृद्ध बेडशीट और तिलकुट पाकर खुश थे. मौके पर डॉ धर्मचन्द लाल अग्रवाल,प्रमोद कुमार,हृदया नंद कमलापुरी,राकेश विश्वकर्मा, अनूप निराला,बिरेन्द्र प्रसाद कमलापुरी,गोपाल जायसवाल, विनोद कुमार,धीरज कुमार,सुजीत कुमार,शुभम सहित अन्य उपस्थित थे श्री बंशीधर नगर -श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा नगर ऊंटरी के द्वारा कड़ाके की पड़ रही ठंड को देखते हुए सगमा एवं धुरकी प्रखंड के शारदा, लोलकी व सगमा गांव में असहाय एवं जरूरतमंदों केबीच घर-घर जाकर कंबल वितरण किया गया.मौके पर सर्वेश्वरी समूह शाखा के व्यवस्थापक संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि इस बार श्री सर्वेश्वरी समूह शाखा के द्वारा ठंड से निजात दिलाने हेतु जरूरतमंदों एवं असहायों के बीच चरणबद्ध तरीके से कम्बल का वितरण किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत सगमा एवं धुरकी प्रखंड के लोलकी , शारदा गांव में पूर्व से चयनित लोगों के घर-घर जाकर कंबल दिया जा रहा है. उन्होंने बताया कि कपिल देव सिंह, शिव पहरिया, कुंवारी कुवर,मानिक सिंह ,लक्ष्मण सिंह, मोरी देवी, सोहनी देवी, भानुमति देवी, तुलसी परहिया, विद्यावती कुँवर,पकौड़ी प्रसाद, पलटन परहिया ,कुंदन राम, लक्ष्मण राम ,मैत्री देवी ,सहित अन्य लोगों को घर-घर जाकर कंबल दिया गया. मौके पर कटहर गढ़ के मनोज प्रताप देव, श्रीकांत सिन्हा, राजीव सिन्हा, अजय प्रसाद गुप्ता ,दुर्गेश सिन्हा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play