whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27264137
Loading...


रोमांचक मुकाबले में बीएसकेडी सात रन से जीता

location_on गढ़वा access_time 06-Jan-24, 05:37 PM visibility 712
Share



रोमांचक मुकाबले में बीएसकेडी सात रन से जीता


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में खेले जा रहे 22 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को बीएसकेडी पब्लिक स्कूल ने रोमांचक मुकाबले में आर के पब्लिक स्कूल को सात रनों से हराया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में बीएसकेडी पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ओवर में निर्धारित ओवरों में पीयूष और सत्यम का 18-18 रनों के सहयोग से नौ विकेट खोकर 90 रन बनाए। आरके पब्लिक स्कूल की ओर से शौर्य ने तीन विकेट प्राप्त किया। जवाबी पारी खेलेने उतरी आरके पब्लिक स्कूल ने निर्धारित ओवर में शौर्य के 30 रनों के पारी की मदद से आठ विकेट खोकर 83 रन ही बना सकी। अंतिम छह गेंद में आरके पब्लिक स्कूल को 23 रन की जरूरत थी परंतु आर पब्लिक स्कूल के बल्लेबाज 16 रन ही जुटा सके।
बीएसकेडी की ओर से पीयूष ने दो विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीएसकेडी पब्लिक स्कूल के पीयूष को बीजेपी नेता सह खिलाड़ी अनंत दुबे, डॉ ब्रजेश कुमार पांडेय, नवनीत शुक्ला, सुशील कुमार पांडेय, गौरीशंकर कुमार ने प्रदान किया। इस मौके पर अनंत कुमार दुबे ने कहा की जीवन में अनुशासन का होना अनिवार्य है और खेल हमें अनुशासन सिखाते हैं। इसलिए हमें खेलों में भाग अवश्य लेना चाहिए। खेलों में भाग लेने से जहां शरीर तंदरुस्त रहता है, वहीं दिमाग में भी ताजगी बनी रहती है। डॉ बृजेश कुमार पांडेय ने कहा की विद्यार्थी के लिए जितना पढ़ाई का महत्व है, उतना ही खेल का भी है। किताबी ज्ञान हमारा मार्गदर्शन करता है तो खेलों से जीवन में अनुशासन आता है।
नवनीत शुक्ला ने कहा की आज का मैच काफी रोमांचक रहा है। दोनों टीमों में बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है। हारने वाली टीम को कभी भी हार को दिल पर लेने की जरूरत नहीं है। वे हार से सीख ले क्योंकि कभी-कभी एक अच्छा खिलाड़ी भी शून्य पर आउट हो जाता है और जिनसे लोगों को उम्मीद नहीं होती है, वही कुछ कर गुजरते हैं, आज के मैच में यही देखने को मिला है। इस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा, अभिषेक द्विवेदी अभय कुमार, राजकुमार, रणजीत तिवारी, राकेश तिवारी उर्फ टाइगर, आयुष तिवारी, नवनीत कुमार, दिव्य रंजन चौबे, मनीष, धीरज, प्रिंस दुबे, प्रिंस खान आदि शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play