whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281411
Loading...


पंडरिया पंचायत मे केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित

location_on भवनाथपुर access_time 03-Jan-24, 06:12 PM visibility 659
Share



पंडरिया पंचायत मे केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम आयोजित


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड अंतर्गत पंडरिया पंचायत मे केंद्र सरकार द्वारा प्रायोजित "विकसित भारत संकल्प यात्रा - मोदी जी की गारंटी "कार्यक्रम का आयोजन पंचायत की मुखिया गायत्री देवी की अध्यक्षता मे किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जेएस एलपीएस के दीदी सखियों द्वारा मोदी जी की गारंटी जागरूकता रथ का पूजा पाठ एवं स्वागत के साथ अतिथियों को बुके से सम्मानित कर किया गया,उसके बाद प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं की गोदभाराई सीओ मुखिया गायत्री देवी एवं बालविकास की प्रखंड पर्यवेक्षिका सुचिता कुमारी तथा अन्य दीदियों के द्वारा किया गया,वही अंचल अधिकारी रामशंकर श्रीवास्तव के द्वारा बच्चों को अनप्राशन् कराया गया।
कार्यक्रम मे जागरूकता रथ पर लगे एलईडी स्क्रीन पर मोदी सरकार के द्वारा चलायें जा रहे गरीब कल्याण एवं जनहित की उपयोगी योजनाओं के विषय मे आमलोगों की जानकारी हेतु चलचित्र के माध्यम से सरकारी योजना एवं उसके दूरगामी बदलाव के साथ लोगों के जीवन स्तर मे हुए बदलाव को दिखाया गया,जहाँ उपस्थित हजारों लोगों ने देखा।वही सीओ रामा शंकर श्रीवास्तव ने कहा की विकसित भारत संकल्प यात्रा एक सरकारी पहल है जो आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, पीएम स्वनिधि आदि जैसी प्रमुख केंद्रीय योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके कार्यान्वयन पर नजर रखने के लिए पूरे देश में चलाई जा रही है। मुखिया गायत्री देवी ने लोगों को बताया की विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश मे प्रधानमंत्री नरेन्द्रमोदी जी की सरकार की प्रमुख योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने के प्रयासों को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाई जा रही है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जनहित मे उपयोगी एवं जनकल्याण तथा गरीब कल्याण से जुड़ी योजनाओं का लाभ मिल सकें।
मौके पर घरेलू रसोई गैस कनेक्शन हेतु प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लोगों के आवेदन लिए गये ,साथ ही प्रधानमंत्री फसल बिमा योजना, ग्रामीण शौचालय योजना,कुमुम योजना, सुकन्या समृद्धि योजना,आयुष्मान भारत हेल्थ कार्ड योजना,कृषि सिंचाई योजना,सोलर रूफ्टॉप योजना,प्रधानमंत्री आवास इत्यादी योजनाओं के बारे मे लोगों को बताया गया।इस मौके पर उप मुखिया रिंकू देवी, अनिल चौबे,जे ई श्याम चौधरी, बीपीओ तहमीद अंसारी, गौरव आंनद, पंचायत सेवक सतीश सिंह, रोजगार सेवक मनोज गुप्ता,में सहित लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play