मेराल : मेराल। पुरवारा टोला निवासी राजेंद्र प्रसाद का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार का अपने ही नवनिर्मित घर में फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव बरामद किया गया। मिली जानकारी के अनुसार अभिषेक बीपी डी ए भी गढ़वा के 12वीं कक्षा का विद्यार्थी था।
घटना की जानकारी मिलते ही मेराल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची तथा शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए गढ़वा भेजा। दुर्घटना को लेकर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मृतक अभिषेक के पिता राजेंद्र प्रसाद द्वारा आवेदन दिया गया है जिसमें फांसी लगा लेने की बात कही गई है। अभिषेक के परिजनों द्वारा बताया गया कि 2 दिन बाद उसे 12वीं की परीक्षा देनी थी। लोगों द्वारा डिप्रेशन में आकर फांसी लगा लेने का भी क्यास लगाया जा रहा है।
विदित हो की अभिषेक मेराल के प्रसिद्ध व्यवसाई जगन्नाथ प्रसाद का नाती था तथा उनके पुत्र शिक्षक राजेंद्र प्रसाद का एकलौता पुत्र था । परिजनों की चीख पुकार से पूरे गांव का माहौल मातम में बदला गया है ।थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने बताया कि मामले का हर एंगल से जांच की जाएगी।