whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27281238
Loading...


अबुआ आवास में अनियमित को लेकर लाभुकों ने किया ब्लॉक का घेराव

location_on मझिआंव access_time 03-Jan-24, 05:46 PM visibility 663
Share



अबुआ आवास में अनियमित को लेकर लाभुकों ने किया ब्लॉक का घेराव


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में मिले अबुआ आवास की जांच के बाद सक्षम व्यक्तियों को आवास देने एवं हकीकत व्यक्ति को आवास की सूची में नाम नहीं देने के विरोध में पुरहे पंचायत बोदरा पंचायत एवं खरसोता पंचायत के दर्जनों लाभुकों के द्वारा बुधवार को ब्लौक का घेरा किया इस दौरान दोनों पंचायत के दर्जनों लाभुकों ने लिखित आवेदन बीडीओ को देकर घर विहीन लोगों को आवास दिलाने की मांग की है। की मांग है। अबुआ आवास की सत्यापन कार्य में भेदभाव बरते जाने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। इधर इस संबंध में कामत गांव के ग्रामीण प्रमिला देवी, गीता देवी, अनीता देवी, सरोज देवी, पूजा देवी, संजू देवी, मुन्ना देवी, चमेली देवी, सुरजी देवी, सुनीता देवी एवं पुरहे पंचायत के पूरहे गांव के मनीष कुमार, शरीफ अंसारी, नीतीश कुमार, संतोष पासवान, नसीफा बीबी, मुबारक अंसारी, कुरैसा बीवी, मोहम्मद अंसारी, मनीष कुमार रजक, एवं खरसोता पंचायत के उदय यादव अनुज कुमार यादव सूर्यदेव कुमार यादव मुकेश यादव शिवनाथ यादव श्यामनाथ यादव सहित तीनों पंचायत के कई ग्रामीणों ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर लिखित आवेदन दिया है।
साथ ही सभी लाभुकों ने यह भी बताया कि कुछ वैसे लाभुक हैं जिन्हें शादी भी नहीं हुई है उसके नाम पर आवास दिया गया है,इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि अबुआ आवास की जांच प्रक्रिया में भारी अनियमितता बरती गई है।सभी ने बताया कि हम सभी गरीबों को इस योजना से वंचित किया जा रहा है। इसके बावजूद भी प्रखंड कार्यालय के द्वारा गठित जांच के प्रतिनियुक्ति कर्मियों द्वारा सुखी- संपन्न परिवारों को आवास का लाभ देने के लिए स्पेशल सूची तैयार की गई है। यहां तक की दर्जनों ऐसे लोग हैं। जिन्हें पूर्व में भी आवास का लाभ दिया जा चुका है। कहा की जांच प्रक्रिया में रिश्वत का खेल खेला गया है। जो रिश्वत दिया उसी का नाम सूची में शामिल किया गया है। बताया कि झारखंड सरकार के द्वारा अबुआ आवास योजना को शुरू करने का ऐलान किया गया है।
जो वास्तविक गरीब परिवारों को हर हाल में इसका लाभ दिया जाना है। लेकिन जांच दल द्वारा गरीब परिवारों को दरकिनार करते हुए सुखी संपन्न परिवारों को सूची में नाम जोड़ने का काम किया गया है। कहा की जांच प्रक्रिया में दोबारा जांच नहीं करवाई जाती है तो इसकी शिकायत जिला उपायुक्त से की जाएगी। बताते चले की प्रखंड कार्यालय द्वारा गठित जांच टीम में लगभग 35 कर्मियों को लगाया गया था।इधर इस संबंध में पूछे जाने पर पुरहे पंचायत के मुखिया शंभू पासवान एवं बोदरा पंचायत की मुखिया पुनम सिंह ने बताई कि प्रखंड कार्यालय के द्वारा जांच कराई गई है। दोनो मुखिया द्वारा स्पष्ट बताया गया कि अगर जांच प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ी हुई है तो ऐसी स्थिति में गड़बड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
और वास्तविक लाभार्थियों को लाभ दिया जाएगा। इस संबध में बीडीओ शतीश भगत ने बताया कि ग्राम सभा करने के बाद 8 जनवरी तक का समय दिया गया है,यह सूची फाइनल नहीं हुआ है,पुनः जांच कर वास्तविक लाभुकों को ही आवास दिया जाएगा ,तथा आवास में पैसे का लेन-देन करने की शिकायत पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी एवं अन्य लोगों पर कार्रवाई की जाएगी।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play