मझिआंव :
बरडीहा थाना क्षेत्र के लेभरी गांव निवासी मजहर खान के 14 वर्षीय पुत्री सह वर्ग नवम की छात्रा प्रेम प्रसंग में अपने ही दुपट्टा से फांसी लगाकर अपने घर में आत्म हत्या कर ली।
यह मामला मंगलवार के शाम 6:30 बजे के लगभग बताई जा रही है। मृतका के मामा सद्दाम अंसारी ने बरडीहा पुलिस को बताया कि मेरी बहन एवं भगिनी मेरे यहां ही रह रहे थे क्यों कि उसके बहनोई ने दुसरी शादी कर ली थी । जिससे मजबुर होकर मेरी बहन बानो बीबी एवं भगिनी यही लेभरी में ही रह रही थी ।इधर मृतका के मामा ने यह भी बताया कि कई बार मेरी भगिनी रजिया खातून के मोबाइल नंबर पर फोन आया था ,जिसमें मनीष नामक लड़का का था ,तथा वह हमारी भगिनी से बात कराने की बात कहा, तब उसे एवं अपनी भगीनी दोनों को काफी फटकार लगाया था ।
तथा पुलिस को यह भी बताया कि मृतका के हाथ पर "आई लव यू मनीष "लिखा हुआ था। अमृत का मंगलवार को स्कूल गई थी एवं शाम 5:00 बजे तक उसे ठीक-ठाक देखा गया था पता नहीं क्या हुआ कि वह शाम को अपने ही दुपट्टा से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिस लड़की के मामा के द्वारा केवटी तोड़कर देखा कि शव फांसी से झूल रहा है।जिसे पुलिस ने उसी रात्रि सूचना मिलने पर शव को कब्जे में लेकर थाना लाई तथा बुधवार को शव को पोस्टमार्टम कराकर शव को परिजनों को सौंप दी । समाचार लिखे जाने तक अंतिम संस्कार नहीं किया गया था ।इधर इस संबंध में बरडीहा थाना प्रभारी पवन कुमार से फोन नंबर 85410 16677 पर कई बार फोन करने के बावजूद भी फोन काट दिया गया । जिससे संपर्क नहीं हो सकी ।