भवनाथपुर : मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरौंधी में पदस्थापित दंत चिकित्सक जयप्रकाश पंडित ने भवनाथपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपना योगदान दिया।
योगदान के बाद दंत चिकित्सक जय प्रकाश पंडित ने बताया कि क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा मिले,यह मेरा प्रयास रहेगा। जबकि अस्पताल के कार्यक्रम लेखा प्रबंधक प्रदीप कुमार पाठक ने बताया कि दो दंत चिकित्सक समेत 15 सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी की नियुक्ति राज्य सरकार द्वारा की गई है,अब क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य की सुविधा देने में सिविधा होगी। मौके पर बीएएम प्रदीप कुमार पाठक, लिपिक अरुण लकड़ा,सुनील पटेल,चंद्रशेखर प्रसाद आदि कर्मी उपस्थित थे
भवनाथपुर प्रखंड के कैलान पंचायत शिवाजी खेल मैदान में हमारा संकल्प विकसित भारत कार्यक्रम के तहत विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीओ रामा शंकर श्रीवास्तव शामिल हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कर किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री का नेतृत्व में चलाएं जा रहे संकल्प यात्रा के बारे में लोगों को विस्तृत रूप से बताया गया।