whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27277548
Loading...


प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने सौप 9 सूत्री मांग पत्र

location_on मेराल access_time 02-Jan-24, 04:45 PM visibility 665
Share



प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन ने सौप 9 सूत्री मांग पत्र


यासीन अंसारी check_circle
संवाददाता



मेराल : मेराल प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सह वीडियो जागो महतो को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ के सभी डीलरों ने मंगलवार को अनिश्चितकालीन हड़ताल को लेकर 9 सूत्री मांग पत्र सौंपा। डीलर संघ के अध्यक्ष मानदेव रजक ने बताया कि जब तक हम लोगों का मांग पूरा नहीं किया जाएगा तब तक जन वितरण प्रणाली के सभी दुकान अनिश्चितकालीन बंद रहेगा। डीलर एसोसिएशन द्वारा दिए गए आवेदन में कोरोना काल में अपना जान को जोखिम में डालकर जनता के बीच अंतिम व्यक्ति तक राशन वितरण करने का काम किया है। इसके बाद भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना अंतर्गत 2020 से दिसंबर 2022 तक वितरण किए गए खाद्यान्न का कमीशन एवं परिवहन का भुगतान नहीं किया गया है। इसी तरह पूर्व के भांति जन वितरण प्रणाली के दुकानदार विक्रेताओं के मृत्यु के उपरांत उनके आश्रितों को अनुकंपा के आधार पर ही लाइसेंस निर्गत किया जाए।
जबकि मुख्यमंत्री के द्वारा कमीशन वृद्धि करने का आश्वासन सभी जन वितरण प्रणाली दुकानदारों को दिया गया था ।इसके बावजूद भी बार-बार स्मार पत्र देने के बाद भी आज तक कमिश्न का वृद्धि नहीं किया गया है। 4G मशीन से ई पोस मशीन का ही संचालन किया जा सकता है जबकि वर्तमान में 2G से वितरण का कार्य किया जाता है । जिससे खाद्यान्न वितरण करने में काफी परेशानी होती है । खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत राज्य खाद्य गोदाम से विक्रेताओं को सही वजन कर खाद्यान्न दिलाने की व्यवस्था भी नहीं, किया गया है । ई पोस मशीन में बैटरी ,एंटीना, चार्जर की व्यवस्था सरकार द्वारा नहीं दिए जाने के कारण उसके खर्च का बोझ जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों को ही उठाना , पड़ता है।
ऐसी स्थिति में जब तक सभी मांगों को सरकार के द्वारा लागू नहीं किया जाता है। तब तक हम लोग अपनी मशीन को बंद रखकर राशन वितरण कार्य बंद रखते हुए सरकार के नियम का विरोध करते रहेंगे। आवेदन देने वालों में प्रखंड अध्यक्ष मानदेव बैठा कोषाध्यक्ष सुनील प्रसाद गुप्ता ,अंजनी कुमार द्विवेदी ,रविंद्र पासवान,विगावन राम चंद्रवंशी, अब्दुल हकीक अंसारी, शिवनाथ साह, शिवलाल साह, विशाल केसरी ,चूल्हन सिंह ,रामायण शर्मा ,सुरेंद्र राम ,दशरथ राम, भरत चौधरी, विश्वनाथ बैठा, बीरझन राम, वीरेंद्र कुमार दुबे, सहित कई जन वितरण प्रणाली दुकानदारों का नाम शामिल है।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play