मझिआंव :
नगर पंचायत क्षेत्र के कार्यपालक पदाधिकारी शैलेश कुमार के द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष में खजूरी गांव स्थित दलित परिवार मुसहर टोली में स्वयं जाकर एक जनवरी को उन लोगों के बीच चूड़ा गुड़ तिलकुट एवं बच्चों को चौकलेट का वितरण किया।
जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हम सभी नव वर्ष के उपलक्ष में अच्छे-अच्छे कपड़े पहनते हैं तथा अच्छे खाना खाते हैं, परंतु वे सभी अत्यंत गरीब असहायों को कोई देखने वाला नहीं है। जीसे यह सभी के बीच में चूड़ा गुड़ ,तिलकुट जैसे खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। तथा बच्चों को टोफी भी दिया गया। बताते चले की इस तरह का दलित परिवार के बीच पहले पदाधिकारी हैं जिन्होंने वे सभी गरीबों को सुदी लेते हुए उन लोगों के बीच खाने का सामान का वितरण किया है।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि देश के हर एक नागरिक का हक एवं अधिकार बराबर है परंतु उन गरीबों को अभी तक पूरा हक नहीं मिल पाया है,उन सभी का जो भी सरकारी प्रावधान के अनुसार उन लोगों का हक एवं अधिकार मिलनी चाहिए उसे हर हाल में दिलाने की बात कही।
इस तरह से खाद सामग्री एवं बच्चों को टोफी मिलते देख दलित परिवार एवं उनके बच्चें काफी खुश नजर आए। इस मौके पर नगर पंचायत के सफाई प्रभारी राकेश श्रीवास्तव के अलावे दलित परिवार के तारा मुसहरीन, सहित काफी संख्या में मुसहर परीवार उपस्थित थे।