सगमा :
अंग्रेजी नव वर्ष आगमन का स्वागत सगमा तथा धुरकी प्रखण्ड के लोगो ने पिकनिक मानकर किया ।
जबकि इस मौके पर धुरकी प्रखण्ड के रकसी गांव में कालीन बुनकर प्राथमिक सहयोग समिति के द्वारा गरम वस्त्र के साथ भण्डारा का आयोजन किया गया
अंग्रेजी नव वर्ष के अवसर पर जगह जगह लोगो के द्वारा नदी किनारे तो जंगल के बीच जाकर वन भोज का आयोजन कर लोगो ने खुसी मनाया ।
गौरतलब है कि नव वर्ष के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष कालीन बुनकर प्राथमिक सहयोग समिति के तत्वाधान में जरूरत मन्द लोगों के बीच गरम वस्त्र के साथ भोजन कराया जाता है इस क्रम में सोमवार एक जनवरी को रकसी गांव में कालीन बुनकर प्राथमिक सहयोग समिति के द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच 2 सौ इक्यावन कम्बल का वितरण किया गया इसके बाद सभी जरूरतमंद लोगों के भोजन कराया गया ।
इस अवसर पर मुख्यरूप से समिति के अध्यक्ष करीमन प्रजापति संरक्षक संतोष प्रजापति मदन प्रजापति पूर्व मुखिया साहेब राम रामचन्द्र राम गोपाल राम नंदकुमार प्रजापति उमेश नरकुल गोड़ उपस्थित थे ।