whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27275703
Loading...


गढ़वा में मंत्री मिथिलेश ने विकास की लंबी लकीरें खींची - धीरज

location_on गढ़वा access_time 31-Dec-23, 05:55 PM visibility 669
Share



गढ़वा में मंत्री मिथिलेश ने  विकास की लंबी लकीरें खींची - धीरज


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झारखंड मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों ने मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के 4 वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कल्याणपुर स्थित मंत्री आवास पर प्रेस वार्ता संबोधित किया. केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे ने कहा कि 2 साल कोरोना महामारी के प्रभाव के बावजूद भी गढ़वा-रंका विधानसभा में विकास के कई ऐतिहासिक कार्य हुए. जनता की उम्मीद पर खरा उतरते हुए मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने विकास की लंबी लकीरें खींची है. 4 वर्ष का कार्यकाल हुए विकास कार्य विगत जनप्रतिनिधियों के 40 वर्ष के कार्यकाल पर भारी है. क्षेत्र में कई विकास की योजनाएं धरातल पर उतरी जिसका लंबे समय से इंतजार था. गढ़वा शहर को जाम मुक्त बनाने के लिए वर्षों से लंबित बाईपास सड़क का निर्माण लगभग पूर्ण होने जा रहा है. चरमराई बिजली व्यवस्था में ढ़िबरिया युग का दंस झेल रहे गढ़वा जिला को अब 20-22 घंटे बिजली प्राप्त हो रही है. 2013 से लंबित शहरी जलापूर्ति योजना को धरातल पर उतरा गया और वर्तमान में आधा शहर को पानी मिल रहा है, कुछ महीनो के बाद इससे संपूर्ण शहर लाभान्वित होगा. पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के हर घर नल जल योजना के माध्यम से विधानसभा के 40% घरों तक जलापूर्ति प्रारंभ हो गई है. गढ़वा विधानसभा के इतिहास में पहली बार किसी विधायक के द्वारा अपने चार वर्ष के कार्यकाल में 1000 किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सड़कों का निर्माण कराया गया. विधायक निधि की राशि का सदुपयोग करते हुए विधानसभा के सभी 73 पंचायतों में जनहित के योजनाओं को धरातल पर उतारा गया. रंका, रामकंडा एवं चिनिया प्रखंड में हजारों सरना-मसना, धुमकूड़िया, कब्रिस्तान, तालाब आदि का निर्माण कराया गया. रंका-रमकंडा सड़क का चौड़ीकरण, डोल रंका भाया चिनिया, चिनिया गढ़वा पथ, महूलिया से पेसका होते हुए नामधारी महाविद्यालय तक, हूर मोड़ से गोवावल होते हुए डाल्टनगंज तक, लगमा से हासनदाग होते हुए तसरार तक पीडब्ल्यूडी का डबल लेन सड़क का निर्माण हो रहा है. छत्तीसगढ़ को जोड़ने वाला अति महत्वाकांक्षी गायघाट पुल एवं सड़क का निर्माण पूर्ण हो चुका है. पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बाबा खन्हरनाथ मंदिर का सौंदरीकरण, पहुंच पथ निर्माण एवं चार दिवारी का काम पूरा हो चुका है, चिनिया के गुरु सिंधु जलप्रपात तक पहुंच पथ जर्जर स्थिति में था वह बनकर तैयार हो गया. मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के निजी कोश से गढ़वा को सुंदर बनाने के लिए घंटाघर का निर्माण, टंडवा के दबगर मोहल्ला में सामुदायिक भवन, दो छठ घाटों पर सामुदायिक सह निगरानी मंच का निर्माण कराया गया. अनेकों मंदिर-मस्जिद, गिरजाघर में सहयोग किए गए. शिक्षा के क्षेत्र में गोवावल हाई स्कूल, कन्या उच्च विद्यालय, रामासाहू उच्च विद्यालय एवं उच्च विद्यालय उदयपुर को जामा 2 का दर्जा दिलाया गया. मुख्यमंत्री एक्सीलेंस स्कूल का निर्माण कराकर क्रियान्वित कर दिया गया है, कन्या मध्य विद्यालय एवं पुस्तकालय का जीर्णोद्धार कराया गया. पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक समुदाय के लिए आवासीय विद्यालय का निर्माण प्रगति पर है. विधानसभा में पहला महिला महाविद्यालय लगभग बनकर तैयार है एवं रंका अनुमंडल में स्नातक महाविद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है. कई छात्रावासों का मरम्मती कार्य प्रगति पर है. खंडहर अवस्था में पड़ा टाउन हॉल का नव निर्माण तथा नया समाहरणालय भवन, बिरसा मुंडा पार्क लगभग बनकर तैयार हो चुका है. खेल के क्षेत्र में कई राष्ट्रीय एवं राजकीय प्रतियोगिता आयोजित कर खिलाड़ियों को मंच प्रदान किया गया, बाहर जाकर प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कई खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई तथा फुटबॉल स्टेडियम का निर्माण पूर्ण हो चुका है. स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोरोना महामारी के दौरान ऑक्सीजन प्लांट का अधिष्ठापन, डायलिसिस विभाग की व्यवस्था तथा एनआइसियू का प्रबंध किया गया, बहुत जल्द पचास बेड के नए अस्पताल की आधारशिला रखी जाएगी. शादी-व्याह एवं श्राद्धकर्म में लाखो जरूरतमंदो को सहायता प्रदान की गई, कई बाजार मुख्यालय पर हाई मास्ट स्ट्रीट लाइट का अधिष्ठापन किया गया।
मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के निजी कोश से गढ़वा को सुंदर बनाने के लिए घंटाघर का निर्माण, टंडवा के दबगर मोहल्ला में सामुदायिक भवन, दो छठ घाटों पर सामुदायिक सह निगरानी मंच का निर्माण कराया गया. अनेकों मंदिर-मस्जिद, गिरजाघर में सहयोग किए गए. मझिआँव मोड़ पर गगनचुंबी झंडा टावर बनाया गया तथा क्षतिग्रस्त पुलिया का नवनिर्माण कर कर शहर को व्यवस्थित किया गया. जिले के प्रसिद्ध गढ़देवी मंदिर में सोने की परत का गुंबज निर्माण में योगदान दिया गया. प्रेसवार्ता में केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, ज़िलाध्यक्ष तनवीर आलम, सचिव मनोज ठाकुर, महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौबे, व्यवसायिक मोर्चा अध्यक्ष दिव्य प्रकाश केसरी मौजूद थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play