बंशीधर नगर :
श्री श्री ठाकुर अनुकूलचन्द्र जी के अनुयायियों द्वारा जंगीपुर ग्राम स्थित सत्संग उपासना केंद्र उर्जितपा के प्रांगण में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन किया गया.
सत्संग का शुभारंभ बन्देपुरुषोतम ध्वनि,शंख ध्वनि के बीच दीप प्रज्वलित कर किया गया.इसके बाद सामूहिक रूप से नाम जप,सत्यानु शरण पाठ, नारी नीति पाठ किया गया.संगीतांजली कार्यक्रम में संजय दा,अनिता देवी व निर्मला जायसवाल ने भक्ति मूलक भजन प्रस्तुत किया.इष्टचर्चा करते हुये ऋत्विक विजय नंदन सिन्हा ने कहा कि आज का साप्ताहिक सत्संग वर्ष 2023 का अंतिम सत्संग है.आगामी वर्ष 2024 सभी जीवों के लिये मंगलमय हो.सभी जीवों के कल्याण के लिये सभी सत्संगी वृन्द अनवरत ईश्वर नाम का स्मरण करते रहें.अपने प्रभु श्री श्री ठाकुर जी से प्रार्थना करें की 2024 सभी के लिये मंगलप्रद रहे.उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में अधिक से अधिक सत्संग हो.उन्होंने कहा कि सत्संग का प्रत्येक क्षण जीवों के कल्याण के लिये होता है.सत्संग से अनेकों अपराध का नाश हो जाता है.सत्संग ही मानव के उन्नति का एक मात्र रास्ता है.इसके द्वारा ही अच्छी भक्ति आती है.निःस्वार्थ भक्ति प्रभु अथवा भगवान से मिलाती है.सत्संग में शक्तिदास सिन्हा,अजय दा,प्रवीण कुमार,पप्पू,धृतिदीप्त,रीना जायसवाल,प्रमिला देवी,दीप माला,मधु कुमारी सहित अन्य सत्संगी वृन्द उपस्थित थे.