बंशीधर नगर :
-जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश उर्फ बबलू ने छत्तीसगढ़ सरकार के आदिम जाति,अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग,अल्पसंख्यक विकास,कृषि विकास तथा किसान कल्याण विभाग के मंत्री राम विचार नेताम से सनावल स्थित उनके आवास पर मिलकर मंत्री बनने पर बधाई दिया तथा बाबा बंशीधर की तस्वीर भेंट किया.
उन्होंने मंत्री श्री नेताम को बाबा बंशीधर का दर्शन करने के लिये आमंत्रित भी किया.