गढ़वा :
जीएन कान्वेंट स्कूल में तृतीय इनहाउस टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम सम्पन्न | प्रशिक्षण श्रेष्ठ शिक्षण व्यवस्था का सूचक। निदेशक मदन केशरी
स्थानीय जीएन कॉन्वेंट स्कूल के सभागार में तृतीय इन हाउस टीचर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत निदेशक मदन केशरी, सचिव सुषमा केशरी तथा उपप्राचार्य बसंत ठाकुर द्वारा सम्मिलित रूप से दीप प्रज्वलित कर एवं माँ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए किया गया। अपने संबोधन में विद्यालय के निदेशक ने कहा कि बच्चों के बेहतर शिक्षण के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण अति आवश्यक है। शिक्षण की पुरानी व्यवस्था बदल चुकी है। प्रशिक्षण ही शिक्षण व्यवस्था को धारदार बनाने में सहायक है।
यदि सचमुच में कोई शिक्षक बनना चाहते हैं तो निरंतर इस व्यवस्था में लगे रहना होगा। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से प्रशिक्षित शिक्षक ने केवल शैक्षणिक कौशल बल्कि छात्रों में कई कौशलों के विकास में भी मदद करते हैं। प्रशिक्षित शिक्षक ज्ञान, अच्छे मूल्य, परंपरा, आधुनिक समय की चुनौतियाँ और उन्हें दूर करने के तरीके प्रदान करके शिक्षण को रुचिकर और भारहीन बनाते हैं। गुरु न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवता में सुधार करते हैं बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध बनाते हैं। शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रमों द्वारा गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने एवं जीवन पर्यन्त शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने के साथ-साथ रोजगार के अवसरों को प्राप्त करने का लक्ष्य है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य अच्छे शिक्षक विकसित करना है जो तर्कसंगत विचार एवं चिन्तन के स्तम्भ हों।
रिसोर्स पर्सन्स के रूप में संजीव कुमार एवं सुषमा तिवारी जिन्होंने स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस विषय पर अपना-अपना महत्वपूर्ण विचार साझा किया जो अत्यंत रोचक, प्रभावी एवं ज्ञानवर्द्धक रहा।
उपस्थिति शिक्षक उदय प्रकाश, बीरेन्द्र गुप्ता, - विनय कुमार, नीश शर्मा, निलम कुमारी, रिजवाना, शाहिन, सुनिता कुमारी सरिता दुबे, शिवानी कुमारी, सीमा श्रीवास्तव, संतोष प्रसाद,विनय कुमार, राकेश कुमार, नवनीत ठाकुर, अविनाश कुमार, महेंद्र यादव,सोमनाथ केशरी आदि की उपस्थिति रही।