whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27274633
Loading...


राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने राधा बाबू की पुण्यतिथि के अवसर पर बच्चों के संग वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया

location_on गढ़वा access_time 31-Dec-23, 05:35 PM visibility 676
Share



राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने राधा बाबू की पुण्यतिथि के अवसर पर बच्चों के संग वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : राधा पार्वती एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने राधा बाबू की पुण्यतिथि के अवसर पर अपने साप्ताहिक जन कल्याणकारी कार्यक्रम अंतर्गत सातवें दिन रविवार को उंचरी कर्बला के मैदान में बच्चों के संग वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया । इस दौरान शहर के विभिन्न मुहल्ले और आसपास के बच्चों ने संस्था के पदाधिकारी और कर्मियों सहित अन्य गणमान्य लोगों के साथ विभिन्न तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ उठाया । कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को जानकारी देते हुए सुनील पासवान उर्फ नागर ने कहा कि वर्ष 2023 के अंतिम समय में बच्चों के बीच पिकनिक मनाकर आर. पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट ने प्रेम, उत्सव और उदारता का परिचय दिया है ।
यह अच्छे कार्यों में से एक है , जो सराहनीय है । अन्य संस्था को भी इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करना चाहिए । इस तरह के प्रीतिभोज के आयोजन से उत्साह दुगुना हो जाता है और मन को शांति मिलती है । वक्फ बोर्ड के छुन्नु कुरैशी ने कहा कि साल 2024 का आगमन होने वाला है । नववर्ष के आगमन पर बच्चों के साथ पिकनिक मनाया जा रहा है । इसकी खुशी बच्चों के चेहरे पर स्पष्ट दिख रही है । पुड़ी, सब्जी जलेबी सहित अन्य व्यंजन खाकर बच्चे आनंदित हैं । देखने में बहुत ही अच्छा लग रहा है । मैं उम्मीद करता हूं कि आर. पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर संस्था कुछ इसी तरह का कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करता रहे । हम लोग सहयोग के लिए तैयार हैं । अन्य जगहों पर भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने की जरूरत है ।
उन्होंने कहा कि संस्था की ओर से बीते दिनों बच्चों के बीच कलम - कॉपी वितरण, ईदगाह में नमाजियों के लिए डीप बोर, रक्तदान सहित अन्य कार्य किए गए ।इस तरह के कार्य से निश्चित रूप से समाज का कल्याण होगा । ऐसे सामाजिक कार्यों से अन्य संस्था के लोगों को भी प्रेरणा लेनी चाहिए । आर. पी. एजुकेशनल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के निदेशक डॉक्टर पतंजलि केसरी ने कहा कि बच्चे आप खूब खाएं और कुछ बनकर दिखाएं । भोजन और पढ़ाई मन लगाकर करें । शारीरिक और मानसिक विकास के लिए दोनों जरूरी है । बच्चों के शैक्षणिक और शारीरिक विकास के लिए इस तरह का कार्यक्रम प्रत्येक वर्ष आयोजित किया जाएगा । नर सेवा नारायण सेवा के समान है । स्वर्गीय राधा बाबू की पुण्यतिथि के अवसर पर सात दिनों तक चलाये जाने वाले कार्यक्रम का आज अंतिम दिन है ।
सातवें दिन बच्चों के साथ पिकनिक मना कर कार्यक्रम का समापन किया गया । साप्ताहिक कार्यक्रम को सफल बनाने में जिन लोगों ने अपने स्तर से सहयोग किया, वह सभी बधाई के पात्र हैं । मौके पर ज्योति प्रकाश, सलिम खलीफा, अजय सिंह, नौशाद, छोटू, राजू अब्बासी, विजय जी, डॉक्टर इश्तियाक रजा, अब्दुल मन्नान, मोहम्मद इकराम, मोहम्मद नशीम, दामोदर राम, संतोष कुमार सहित काफी संख्या में बच्चे उपस्थित थे ।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play