गढ़वा : गढ़वा 22 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में स्कूल ब्राइट फ्यूचर ने आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव को 26 रनो से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
मैच से पूर्व विशेष प्रमंडल के अभियंता संजय कुमार सिंह,प्रतियोगिता के उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा और विपुल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।स्कूल ब्राइट फ्यूचर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए फरहान के 48 और अभय के नाबाद 34 रनो के सहयोग से पांच विकेट खोकर 124 रन बनाए। आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव की और से शक्ति ने दो विकेट हासिल किया। 125 रनो के लक्ष्य को लेकर खेलने उतरी आरके पब्लिक स्कूल मझिआंव की टीम 98 रन ही बना पाई। टीम की और से दुर्गेश और मोहित के सत्रह, सत्रह रन बनाए।
स्कब्राइट फ्यूचर अमित ने दो विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार स्कूल ब्राइट फ्यूचर के फरहान को पूर्व खिलाड़ी अरविंद तिवारी, अधिवक्ता मुकेश कुमार सिन्हा ,अशोक विश्वकर्मा और आशुतोष रंजन ने प्रदान किया। इस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा,नवनीत दुबे, अभय दुबे,अभिषेक द्विवेदी,मनोज तिवारी,विशाल,सुमित मिश्रा,धीरज,मनीष उपाध्याय, मनीष पाठक, आलोक कुमार,अजीत सिन्हा,सहजाद खान शामिल थे।