गढ़वा :
मझिआँव थाना क्षेत्र के सरकोनी गांव निवासी राजकिशोर राम का पुत्र राजय कुमार उर्फ गुड्डू 52 वर्ष की मौत सगीधिद्ध अवस्था में शनिवार की रात्रि हो गई घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि राजय कुमार धुरकी थाना क्षेत्र के फेफसा गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय का शिक्षक थे शनिवार के सुबह 10 बजे अपने घर से राजय कुमार मोटरसाइकिल से निकले हुए थे इसके बाद गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरईया गांव से किसी व्यक्ति के द्वारा उनके लड़के को फोन करके बताया गया कि राजय कुमार अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर झुके हुए हैं इसके बाद उसका पुत्र वहां जाकर उसे अपने घर ले आया 7:00 बजे उसकी तबीयत अचानक गंभीर हो गए इसके बाद उसे गढ़वा सदर अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर रविवार को अंत परीक्षण कराया
गढ़वा थाना क्षेत्र के वघमनवा गांव निवासी सूर्य देव राम का पुत्र श्रवण कुमार 30 वर्ष की मौत शनिवार की देर शाम मोटरसाइकिल दुर्घटना में हो गई घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि सरवन कुमार अपने घर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर खरोधी थाना क्षेत्र के सूरी गांव अपने ससुराल जा रहा था इसी दौरान नगर ऊंटरी थाना क्षेत्र ढ़गरडीहा गांव के पास के अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल में टक्कर मार दिया इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर अंत परीक्षण के लिए गढ़वा सदर अस्पताल भेज दिया जहां रविवार को पुलिस ने अंत परीक्षण कराकर उसके शव को परिजनों को सौंप दिया है
गढ़वा थाना क्षेत्र के असैया गांव निवासी नंदू चौधरी की पत्नी मईनी देवी 60 वर्ष में कीटनाशक खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया उसे इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में परिजनो ने बताया कि मइनी देवी के बड़े पुत्र ने किसी बात को लेकर गाली गलौज किया था इसी बात से आक्रोशित होकर मईनी देवी ने कीटनाशा खा लिया घटना के जानकारी मिलने के बाद परिजन उसे शनिवार की रात्रि गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया.
गढ़वा थाना क्षेत्र के बीरबंधा गांव निवासी सत्येंद्र उरांव की पत्नी सुगंती देवी ने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया उसे इलाज के लिए गठवा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है घटना के संबंध में सुगंटी देवी ने बताया कि वह अपने घर से मजदूरी करने के लिए गई हुई थी इसी दौरान उसका देवर ने उसके पति को मोबाइल पर बताया कि उसकी पत्नी घर से भाग गई है इसी बात को लेकर सुगंती देवी के पति ने उसे गाली गलौज किया था इसी बात से आक्रोशित होकर सुकांति देवी ने कीटनाशक खा लिया घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने उसका इलाज अपने घर पर झोलाछाप चिकित्सक से करवाया इसके बाद रविवार को उसे गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया।