गढ़वा : गढ़वा नगर परिषद क्षेत्र के तीन करोड़ की लागत से बनने वाले पांच लाइफ लाइन सड़क का शिलान्यास एवं भूमि पूजन शनिवार को नगर परिषद, के विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा और स्थानीय झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय नेताओं, विभिन्न वार्ड कमेटी के अध्यक्ष, सचिव के साथ मिलकर संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर नगर परिषद के विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा ने कहा कि आज जिन पांच सड़क का शिलान्यास किया गया है, वह सड़क काफी खराब हो गई थी, जिससे कारण इस सड़क से होकर गुजरने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। मंत्री सह विधायक मिथिलेश कुमार ठाकुर ने इसे काफी गंभीरता से लेते हुए इन सड़कों को पथ निर्माण विभाग से तीन करोड़ सात लाख अठतर हजार रुपए की लागत से अविलंब बनाए जाने की स्वीकृति दिलाई थी।
जिन सड़कों का शिलान्यास किया गया है, उनमें गढ़वा रेलवे स्टेशन जाने वाली मुख्य पथ, शिव ढोढा रोड की सड़क, सोनपुरवा राम बांध तालाब वाली सड़क, इंदिरा गांधी रोड वाली सड़क, मदरसा रोड वाली सड़क, शमीम टेलर के पास से नगवा जाने वाली सड़क, टंडवा टांडी पर, पानी टंकी के पास वाली सड़क का शिलान्यास किया गया है।
संवेदक को कार्य की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं करने की हिदायत भी दी गई। वहीं मोहल्ले वासियों को भी काम की गुणवत्ता पर ध्यान देने के साथ-साथ सड़क विकास कार्य में कोई गतिरोध एवं व्यवधान ना हो इसका भी ध्यान रखने को कहा गया।
इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरीय पदाधिकारी एवं नेता अनिता दत्त, दिव्य प्रकाश केशरी, संतोष केशरी, भरत केशरी, भोला केशरी, उमेश विश्वकर्मा, साबिर अंसारी, आरिफ रजा, सतीश चंद्र, गुड्डू तिवारी, संजू सिंह, राजू कुमार, रोहित कुमार, राकेश मेहता, शशि प्रकाश, संतोष कमलापुरी, सुरेश प्रसाद आदि उपस्थित थे।