गढ़वा :
गढ़वा थाना क्षेत्र के पोटमा गांव निवासी गांव निवासी दिलदार राम का पुत्र अयान कुमार के लापता होने के पांचवें दिन पुलिस प्रशासन के द्वारा खोजी कुत्ते से घंटो खोज बीन की गई प्रशिक्षण डीएसपी चिरंजीवी मंडल के नेतृत्व में की बात भी पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगी बताते चले कि पिछले 25 दिसंबर को अयान अपने घर के पास से गायब हो गया था परिवार के लोग काफी खोजबीन के बाद गढ़वा थाने में प्राथमिक की दर्ज कराया था इसके बाद से पुलिस खोजबीन कर रही हैं
गढ़वा कांडी थाना क्षेत्र के सलैया गांव निवासी कार्तिक शर्मा का पुत्र अमन कुमार शर्मा मोटरसाइकिल की धक्के से घायल हो गया है। उसका इलाज सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के संबंध में बताया गया कि अमन कुमार शर्मा अपने घर के पास खेल रहा था।
इस बीच एक बाइक ने उसे धक्का मार दिया। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से घायल अवस्था में उसे उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में घायल के शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोट आई है। चिकित्सकों ने अमन शर्मा की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया।