गढ़वा : 22 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल गढ़वा की टीम ने बीएसकेडी की टीम को छह विकेट से हराकर क्वार्टर में प्रवेश किया।
गोबिंद हाई स्कूल के मैदान में 15 वे दिन ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल गढ़वा की टीम ने टॉस जीतकर बीएसकेडी की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बीएसकेडी की टीम ने निर्धारित ओवरों में कृष के शानदार अर्धशतक 80 रन के बदौलत छह विकेट खोकर 136 रन बनाए। ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल गढ़वा की और से प्रियांशु ने दो विकेट लिया। 137 रनो के लक्ष्य को खेलने उतरी ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल गढ़वा की टीम की और से कुशल के शानदार अर्धशतक 51 रनो की बदौलत पांच गेंद शेष रहते चार विकेट खोकर विजय लक्ष्य को पा लिया मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल गढ़वा के कुशल को मुख्यालय डीएसपी संतोष कुमार, पर्यवेक्षक मुजीबउद्दीन खान, सचिव आनंद सिन्हा ने सयुक्त रूप से प्रदान किया।
इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए डीएसपी संतोष कुमार ने कहा कि खेल में हार-जीत एक सिक्के के दो पहलू हैं। इसकी परवाह किए बगैर खिलाड़ियों को खेल के मैदान में डटे रहना चाहिए। इस मौके पर विशाल कुमार, अभिषेक , मौसिन,नवनीत प्रिंस खान,प्रिंस दुबे शामिल थे। कमेंटेटर की भूमिका मनोज तिवारी ने निभाया।