whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27269752
Loading...


ज्ञान निकेतन बेलचंपा क्वार्टर फाइनल में

location_on गढ़वा access_time 29-Dec-23, 06:25 PM visibility 661
Share



ज्ञान निकेतन बेलचंपा क्वार्टर फाइनल में


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में खेले जा रहे हैं 22 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल बेलचम्पा की टीम ने राम साहू हाई स्कूल को 20 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। गोविंद हाई स्कूल के मैदान में 14 दिन बाजार समिति के सचिव राहुल कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल की शुरुआत किया। ज्ञान निकेतन कॉन्वेंट स्कूल बेलचंपा की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया। ज्ञान निकेतन बेलचंपा के बल्लेबाज ने बेहतर शुरुआत करते हुए नंदन के नाबाद 67 रन और सीटू के 28 रनों के सहयोग से निर्धारित 16 ओवर में पांच विकेट खोकर 157 रनों का स्कोर खड़ा किया।
राम साहू हाई स्कूल की ओर से अभिनव ने दो विकेट प्राप्त किया।जवाबी पारी खेलने उतरी राम साहू की ओर से अजीत ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए 64 और रोहित ने नाबाद 34 रनों के सहयोग से निर्धारित ओवरों में तीन विकेट खोकर 137 रन ही बना पाई। ज्ञान निकेतन की ओर से हेमंत ने एक विकेट प्राप्त किया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार ज्ञान निकेतन कान्वेंट स्कूल बेल चंपा के नंदन कुमार को बाजार समिति के सचिव राहुल कुमार, मैच के पर्यवेक्षक मुजीबउद्दीन खान ने प्रदान किया। इस मौके पर बाजार समिति के सचिव राहुल कुमार ने खिलाड़ियो को शुभकामनाएं देते होए कहा की इस तरह का आयोजन सराहनीय है इसके लिए पूरी टीम को बधाई।खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं कि आने वाले दिनों में इस प्रतियोगिता के खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल प्रतियोगिता में खेलकर जिला का नाम रौशन करे।
मुजीबुदीन खान ने कहा की आज के मैच में दोनो टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया है उन्होंने दोनों टीम के खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play