मझिआंव :
नगर पंचायत के वार्ड नंबर 5 के मस्जिद मुहल्ला सहित अन्य मुहल्ले के महिलाएं नपं कार्यालय से कंबल बिना लिए ही वापस लौटी ।जिससे लोगो में काफी आक्रोश देखा गया ।बिना कंबल लिए लौटें खुशबू बीबी, अजूबा बेबी,असलीमा बीबी, समीदा बीवी, रुस्तम मियां जहीरूद्दीन खान , महेंद्र प्रसाद उर्फ बीटी का नाम शामिल है। उक्त सभी महिला पुरुष ने बताई कि कब कंबल का वितरण किया गया हमें कुछ भी मालूम नहीं है।
इधर इस संबंध में कार्य पालक पदाधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर 5का कंबल बितरण कर दिया गया है,सभी वार्ड पार्षदों के द्वारा सूचना दे दी गई थी। साथ ही उन्होंने यह। भी बताया कि मात्र जिला से 600कंबल ही मिला था जिसमें नियमानुसार कंबल का वितरण किया जा चुका है, बाकी वार्ड का बितरण किया जाएगा।
और कंबल आवश्यकता पड़ने पर जिला से मांग की जाएगी।