मझिआंव :
युवा समाजसेवी सह कांग्रेस ओबीसी विभाग के जिला अध्यक्ष मारुति नंदन सोनी के द्वारा उपायुक्त के माध्यम से मुख्यमंत्री को आवेदन देकर खजुरी जलाशय परियोजना को शुरू कराने की मांग की है।
दिए गए आवेदन में उन्होंने लिखा है कि खजुरी जलाशय परियोजना का शिलान्यास 1987 में किया गया था जो आज अधूरा पड़ा हुआ है,जिससे किशानों के खेतों को पानी नहीं मिल पा रहा है।जबकि इस परियोजना का 99% कार्य लगभग पूरा कर लिया गया है, मात्र एक प्रतिशत कार्य बाकी है, साथ ही यह भी लिखा गया है कि सरकार के द्वारा किसानों को नहर में गए जमीन की मुआवजा देना बाकी है ,सभी को मुआवजा देते हुए नहर को खजूरी जलाशय से जोड़कर किसानों के खेतों में पानी देने की मांग की गई है ।
जिससे चिर- परिचित एवं लंबे अरसे से चले आ रहे इस मांग को पूरा किया जा सके ।खजुरी जलाश्य परियोजना को शुरू कर देने से दर्जनों गांवों के हजारों एकड़ किसानों के भूमि सिंचित होंगे। इसकी प्रतिलिपि कॉपी पेयजल स्वच्छता विभाग मंत्री मिथिलेश ठाकुर को भी दी गई है ।