गढ़वा :
गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के 13 वें दिन सीनियर वर्ग में बीएनटी संत मैरी की टीम ने एआरडी पब्लिक को 45 रनों से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रेवश किया।
गोविंद हाई स्कूल के मैदान में एआरडी पब्लिक स्कूल ने टॉस जीतकर बीएनटी संत मैरी को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बीएनटी संत मैरी की टीम ने निर्धारित ओवर में विनय के 38 और अक्षय के 28 रनों के सहयोग से 142 रनों का स्कोर खड़ा किया। एआरडी पब्लिक स्कूल की ओर से आदित्य ने चार खिलाड़ी को पवेलियन का रास्ता दिखाया। जवाबी पारी खेलने उतरी एआरडी पब्लिक स्कूल आदित्य के 30 और उज्वल के 21 रनों के सहारे 97 रन ही जुटा सकी। बीएनटी संत मैरी की ओर से अक्षय ने तीन विकेट लिया।
मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार बीएनटी संत मैरी के अक्षय को कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार ने प्रदान किया।
इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कार्यपालक पदाधिकारी ने कहा कि 22 वर्षों से प्रतियोगिता सुचारु रूप से चल रहा है जो अपने आप में अनोखा है, उन्होंने कहा कि गोविंद हाई स्कूल के मैदान में लोग नियमित रूप खेल हो इसका प्रयास किया जा रहा है, नगर परिषद गोबिंद हाई स्कूल के मैदान का चारदीवारी बहुत जल्द कराने जा रही है। प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, मैदान का चहारदीवारी हो जाने के इस मैदान में नियमित रुप से खिलाड़ी के साथ साथ बच्चे भी अभ्यास कर सकेंगे।
इस मौके पर सचिव आनंद सिन्हा, नवनीत, प्रवीण मिश्रा, अभिषेक द्विवेदी, प्रिंस खान, विशाल कुमार, आलोक, आदित्य शुक्ला, धीरज, आदित्य तिवारी, दिव्य रंजन, सत्यम, अभिषेक कुमार सहित काफी संख्या में दर्शक शामिल थे।
अंपायर की भूमिका आलोक, आकाश ने निभाया, वहीं उद्घोषक की भूमिका मनोज तिवारी, प्रिंस खान और स्कोरर की भूमिका दिव्य रंजन ने निभाया।