whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27201351
Loading...


इंसास सहित पांच राइफल के साथ जेजे एमपी नक्सली गिरफ्तार

location_on गढ़वा access_time 24-Dec-23, 07:17 PM visibility 671
Share



इंसास सहित पांच राइफल के साथ जेजे एमपी नक्सली गिरफ्तार


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने प्रतिबंधित नक्सली संगठन जे जे एमपी के एक सदस्य मनोज राम को उसके घर दुर्जन से गिरफ्तार किया है पुलिस ने उसके पास से एक इंसास राइफल, इंसास राइफल का एक मैगजीन, 315 बोर का चार राइफल, 315 बोर के चार मैगजीन, 315 बोर का चार गोली सहित अन्य सामग्री बरामद किया है उक्त जानकारी एसपी दीपक कुमार पांडे ने पुलिस केंद्र स्थित रक्षित केंद्र में प्रेस वार्ता कर दी है एसपी ने बताया कि 17 दिसंबर को रका थाना क्षेत्र की ढेंगुरा गांव के जंगल में जेजेएमपी और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी जेजे एमपी के एरिया कमांडर टुनेश उरांव की दस्ताने रंका थाना प्रभारी पर फायरिंग किया था जिसमें रंका थाना प्रभारी को गोली लगी थी इसके बाद पुलिस के द्वारा लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा था छापामारी के पहले चरण में शिव पूजन भूईहर को एके-47 के साथ गिरफ्तार किया गया था उसके बाद से पुलिस लगे तार छापेमारी अभियान चला रही थी इसी दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मनोज राम अपना घर आया हुआ है सूचना के आधार पर रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार के नेतृत्व में मनोज के घर दुर्जन गांव में छापेमारी की गई जहां से मनोज को गिरफ्तार किया गया मनोज से पुलिस ने शक्ति से पूछताछ किया तो मनोज के निशान देही पर ढेंगुरा एवं वैदिसी के बीच डुमरिया नाला के पास स्थित एक पत्थर की खोंह में छुपा कर रखा उक्त हथियार को उन्होंने जप्त किया एसपी ने बताया कि इंसास राइफल पुलिस से छीना हुआ बताया जा रहा है जिसे आगे का अनुसंधान किया जा रहा है उन्होंने बताया कि उक्त मुठभेड़ में जेजे एमपी के पांच सदस्य शामिल थे उसमें दो लोगों की गिरफ्तारी अब तक हो चुकी है एक सदस्य को गोली लगी है इसके लिए वह कहीं छुपाकर इलाज कर रहा है जल्दी अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा उन्होंने कहा कि इस अभियान में शामिल सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा प्रेस वार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी संतोष कुमार, रंका इंस्पेक्टर राम जी महतो, रामकंडा थाना प्रभारी शिवलाल कुमार गुप्ता, चिनिया थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक पिंकू कुमार राणा सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play