गढ़वा :
गढ़वा जिला एथेलेटिक्स संघ के तत्वाधान आयोजित 2 दिवसीय जिला स्तरीय जुनियर एथेलेटिक्स प्रतियोगिता का दुसरा दिन स्थानीय रामासाहु स्टेडियम में बालक वर्ग का प्रतयोगिता किया गया जिसमे दोनों दिन विभिन्न प्रखंडों से बालिका और बालक लगभग 280 प्रतिभागी भाग लिए।
यह प्रतियोगिता दो आयु वर्ग में विभाजित है अंडर 14,और अंडर 16
अंडर 14में ट्राइथलन ग्रुप A में जिसमे 60 मीटर , स्टैंडिंग ब्रॉड जम्प ,शॉट पूट ग्रुप B जिसमे 60 मीटर , स्टैंडिंग ब्रॉड जंप ,हाई जंप ,ग्रुप Cमें 60 मीटर दौड़ ,स्टैंडिंग ब्रॉड जंप ,600 मीटर दौड़ तथा अण्डर 16 में 80 मीटर ,600 मीटर ,1600मीटर दौड ,लॉन्ग जम्प ,शॉट पूट ,डिस्कस थ्रो ,जेवलिन थ्रो ,हाई जम्प की प्रतियोगिता कराई गई l आज़ का परिणाम निमानलीखित है
1600 मीटर
1. मनोज सिंह सहोदया हाई स्कूल साहपुर
2. विशाल कुमार पाल गोविंद हाई स्कूल
3. संदीप कुमार सहोदया हाई स्कूल
600 मीटर
1. विशाल कुमार पाल गोविंद हाई स्कूल
2.रवींद्र कुमार सिंह परियोजना हाई स्कूल तोरेलावा
3.संदीप सिंह सहोदया हाई स्कूल
80 मीटर दौड
1. अंकित कुमार सिंह सहोदया हाई स्कूल
2.धीरज कुमार सिंह रामासाहू हाई स्कूल
3.इमरान अंसारी गोविंद हाई स्कूल
इस अवसर खिलाड़िओ के उत्साहवर्धन कर रहे थे विधायक प्रतिनिधि ओमप्रकाश गुप्ता माध्यमिक शिक्षा संघ सचिव राजेश कुमार पांडेय,सह सचिव एथेलेटिक्स संघ सुशील कुमार तिवारी, कोषाध्यक्ष अजय कांत ,धर्मेंद्र पाल अमित कुमार,लक्ष्मण राम आदि बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे l