whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28164556 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

खबर माझिआंव से

location_on मझिआंव access_time 24-Dec-23, 05:11 PM visibility 666
Share



खबर माझिआंव से


सरिता रानी check_circle
संवाददाता



मझिआंव : : ओबरा पंचायत में संकल्प यात्रा पहुंचा :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा बरडीहा प्रखंड क्षेत्र के ओबरा पंचायत में रविवार को आयोजित किया गया ।पंचायत में प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश ग्रामीणों को सुनाया गया। इस मौके पर ग्रामीण महिला -पुरुषों के द्वारा देश को विकसित बनाने को लेकर संकल्प लिया गया।तथा लोगों को आयुष्मान कार्ड ,उजाला योजना सहित अन्य केंद्र से संचालित सभी योजनाओं की जानकारी दी गई।इस दौरान पंचायत सचिव ललन बैठा ने सभी को इस संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार द्वारा संचालित सभी योजनाओं को लाभ आम जनों तक पहुंचाने का मुख्य लक्ष्य बताया,तथा वैज्ञानिक पद्धति के माध्यम से किसानों को खेती करने, सहित अन्य जानकारी दी गई।
Advertisement
इस मौके पर उप प्रमुख सतेंद्र पासवान, पंचायत सचिव ललन बैठा, पंचायत समिति सदस्य सुनिता देवी,उप मुखिया कविता देवी,जनसेवक राजकुमार, ऑपरेटर कुंदन दुबे, बीपीओ संतोष कुमार सिंह, सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। नपं आमर खराब ट्रांसफार्मर मिलने से आक्रोशित नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड नंबर 9के पश्चिम टोला आमर में विद्युत विभाग के द्वारा खराब ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है जिसको लेकर ट्रांसफार्मर को पुनः बदलकर अच्छा ट्रांसफार्मर दिलाने की मांग को लेकर ट्रांसफार्मर स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई एवं आक्रोश व्याप्त किया। खराब ट्रांसफार्मर मिलने से ग्रामीण आक्रोशित होकर नगर पंचायत क्षेत्र के युवा समाज सेवी मारुति नंदन सनी को सूचना दी मौके पर पहुंचकर जानकारी मिलने के बाद श्री सोनी ने बताया गया कि एक माह पूर्व से यहां खराब पड़ा हुआ था ट्रांसफार्मर, जिसे विद्युत विभाग के लापरवाही के कारण एक माह बाद 100केबी का ट्रांसफार्मर मिला भी तो वह भी खराब मिला , ग्रामीणों की वही पीड़ा बरकरार रहा ।
Advertisement
उस गांव में लगभग एक माह से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।इस मामले में विद्युत विभाग के सहायक कनीय अभियंता ने कहा कि मंगलवार को पुण:दुसरा ट्रांसफार्मर दे दिया जाएगा।इधर युवा समाजसेवी मारुति नंदन सोनी ने विद्युत विभाग के पदाधिकारी से आग्रह करते हुए कहा कि जो भी ट्रांसफार्मर दिया जाए उसे जांच-परख कर दिया जाए ताकि गढ़वा से लाने -ले -जाने में शारीरिक ,आर्थिक एवं मानसिक परेशानी का सामना करना न पड़ें इस मौके पर ग्रामीण मंटू कुमार, रंजीत चंद्रवंशी, सूरज कुमार, सजीव राम, रामाशीष राम, सूर्यदेव राम, रोहित कुमार, धर्मेंद्र राम, कुश कुमार, पिंटू राम, दीपक कुमार, आलोक राम, अरविंद कुमार एवं वीरेंद्र राम सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play