whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28164300 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

गढ़वा में साढ़े दस करोड़ की लागत से 42 सरना स्थलों का होगा संरक्षण एवं विकास: मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 24-Dec-23, 04:52 PM visibility 668
Share



गढ़वा में साढ़े दस  करोड़ की लागत से 42 सरना स्थलों का होगा संरक्षण एवं विकास: मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : जिले के विभिन्न प्रखंडों में लगभग साढ़े दस करोड़ रुपए की लागत से 42 सरना स्थलों का संरक्षण एवं विकास कार्य किया जाएगा। इस संबंध में झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। जानकारी देते हुए गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने बताया कि जिले के मेराल प्रखंड अंतर्गत तीसरटेटूका पंचायत के पेंदली गांव स्थित माडर बाबा सरना मांडर देवस्थल का संरक्षण एवं विकास कार्य 24 लाख 53 हजार 200 रुपए तथा बाना गांव स्थित रामबांध टोला में सरना स्थल का चाहरदीवारी निर्माण कार्य 24 लाख 86 हजार 100 रुपए की लागत से किया जाएगा।
Advertisement
साथ ही रंका प्रखंड में ग्राम होन्हे कला में गड़गड़िया शमशान घाट पर चाहरदीवारी का निर्माण कार्य, सरना देवस्थल का चाहरदीवारी निर्माण कार्य, ग्राम दूधवल के कूपा टोला में दो सरना स्थल घेराबंदी, ग्राम बाराडीह में दो सरना देवस्थल घेराबंदी, ग्राम चुटिया में सरना देवस्थल का संरक्षण एवं विकास कार्य, कटरा पंचायत के बरवाडीह सरना देवस्थल का घेराबंदी कार्य, जोलांगा गांव स्थित सरना महदानी देवस्थल का संरक्षण एवं विकास कार्य, ग्राम भलुआनी, चौकड़ी, हुरदाग में सारना देवस्थल का संरक्षण एवं विकास कार्य, सिरोइ कला में सरना देवस्थल का संरक्षण एवं विकास कार्य पार्ट - दो, नया बांध टोला में सरना स्थल घेराबंदी, सिरोई कला व दौनादाग में सरना स्थल का संरक्षण एवं विकास कार्य, चिनियां प्रखंड में बेता पंचायत के पाल्हे गांव में सैमादामर, सरना स्थल, तुरीमुंडा स्थित सरना मांडर देवस्थल, बिलैती खैर सरना मांडर देव स्थल, चिनिया के टोला पुनुआडीह में सरना देवस्थल, राजबांस में सरना डीहवार देवस्थल, कठौतिया में सरना मांडर देवस्थल का संरक्षण एवं विकास कार्य, चिनिया के टोला सेमरटांड़ में सरना स्थल का घेराबंदी, चिनिया स्थित सरना मांडर देवस्थल का चाहरदीवारी निर्माण कार्य, चिनिया के सरना मांडर देवस्थल का संरक्षण एवं विकास कार्य फेज-दो, रमकंडा प्रखंड के रक्सी में मांडर दोहर में सरना स्थल घेराबंदी पार्ट-2, विराजपुर देवीस्थान का संरक्षण एवं विकास कार्य, उदयपुर के मुड़खुर में सरना देवस्थल का घेराबंदी, डंडई प्रखंड में रारो गांव में देवी सारण देव स्थल, सत्याड़ी सरना देवस्थल, धरती सरना देवस्थल का संरक्षण एवं विकास कार्य, लावादोनी गांव में देवस्थल का चाहरदीवारी निर्माण कार्य, सुअरजंघा में सरना स्थल का चाहरदीवारी निर्माण कार्य, भंडरिया प्रखंड के पेरो गांव में सरना देवस्थल का संरक्षण एवं विकास कार्य, खजूरी में सरना देवस्थल का चाहरदीवारी निर्माण कार्य, धुरकी प्रखंड के गनियारी कला गांव में हड़गड़ी का चाहरदीवारी निर्माण कार्य, गनियारी कला में देवस्थल का घेराबंदी, संरक्षण एवं विकास कार्य, बड़गड़ प्रखंड के मदगड़ी च पंचायत के रामर गांव स्थित सरना देवस्थल का चाहरदीवारी निर्माण एवं विकास कार्य, बड़गड़ स्थित सरना स्थल का संरक्षण एवं विकास कार्य तथा बरडीहा प्रखंड के आदर गांव स्थित ब्रह्मस्थान का घेराबंदी कार्य किया जाएगा।
Advertisement
इसके लिए 10 करोड़ 29 लाख 31हजार 995 रुपए की राशि स्वीकृत कर दी गई है। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार पूरे राज्य में सभी मूलभूत सुविधाओं सहित जनोंपयोगी योजनाओं, धार्मिक स्थलों का संरक्षण एवं विकास आदि सभी क्षेत्रों में बेहतर विकास कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार पूरे राज्य में हर क्षेत्र में काफी तेज गति से विकास कार्य कर रही है। राज्य में सीमित संसाधन होने के बावजूद बेहतर विकास कार्य कर पाना विपक्षियों की आंखों में चुभ रहा है। यही कारण है कि विपक्ष में बैठे लोग दिन रात बस एक सूत्रीय अभियान में लगे हुए हैं कि कैसे झारखंड सरकार को अस्थिर किया जाए। परंतु वे अपने इस नापाक मंसूबे में कभी कामयाब नहीं होंगे।
Advertisement
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को जनता का आशीर्वाद प्राप्त है। जनता ने अपने राज्य के लिए बेहतर कार्य करने वाला सेवक चुना है। सरकार पूरी तरह से राज्यवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास कर रही है। विरोधियों के नापाक इरादों का गढ़वा सहित राज्य की जनता आगामी चुनाव में मुंह तोड़ जवाब देगी।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play