whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 24198831
Loading...


स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान का परिणाम है आजादी : मंत्री मिथिलेश

location_on गढ़वा access_time 23-Dec-23, 09:26 PM visibility 646
Share



स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग व बलिदान का परिणाम है आजादी : मंत्री मिथिलेश


पवन कुमार उपाध्याय check_circle
संवाददाता



गढ़वा : गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने शनिवार को गढ़वा-मझिआंव मुख्य पथ अटौला मोड़ पर स्वतंत्रता सेनानी सह शहीद द्वार निर्माण के लिए विधिवत पूजा अर्चना कर भूमि पूजन किया। इस दौरान मंत्री श्री ठाकुर ने स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीद जवान के परिजनों को फूल माला तथा अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। साथ ही पैर छू कर आशीर्वाद लिया। मौके पर मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि हमारे देश की आजादी उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, तपस्या व बलिदान का परिणाम है, जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर दिया। जिन्हें हम सभी भुलते जा रहे हैं। मंत्री ने कहा कि गढ़वा जिले में सबसे ज्यादा स्वतंत्रता सेनानी अटौला गांव के थे।
चुनाव जीतने के बाद से ही हमने उनकी याद में यहां तोरण द्वार बनाने का संकल्प किया था। जिसका आज भूमि पूजन किया गया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द यहां भव्य व आकर्षक तोरण द्वार का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। जिसका उद्घाटन स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों से ही कराया जाएगा। उन्होंने गढ़वा के पूर्व विधायकों पर तंज करते हुए कहा कि पहले भी गढ़वा के विधायक और मंत्री क्षेत्र में थे, परंतु किसी ने इन्हें याद नहीं किया। उन्होंने पूर्व विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी का नाम लिए बगैर कहा कि 10 साल पूर्व यहां तोरण द्वार बनाने के लिए शिलान्यास भी किया गया था, परंतु आज तक निर्माण नहीं कराया गया। मंत्री ने जोर देकर कहा कि हम जो कहते हैं वह करते हैं।
आज विपक्ष के लोग सरकार गिराने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रहे हैं। परंतु उन्हें मुंह की खानी पड़ रही है। वर्तमान झारखंड सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी। साथ ही आगे भी झारखंड मुक्ति मोर्चा महागठबंधन की ही सरकार बनेगी। उन्होंने भाजपा पर प्रहार करते हुए कहा कि चुनाव के समय जात-पात, हिंदू-मुस्लिम कर समाज को बांटकर वोट लेने का काम करती है। मौके पर मेराल प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, उदय नारायण दुबे आदि ने भी विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता धीरज दुबे, जिला अध्यक्ष तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, विधायक प्रतिनिधि बबलू सिंह, सुजाता देवी, मीना देवी, धर्मराज भारती, बबलू दुबे, पूर्व मुखिया हरिवंश तिवारी, ऋषि कुमार तिवारी सहित अटौला, चेचरिया तथा खोरीडीह पंचायत के काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में समर कैंप का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 13-May-25, 10:09 PM

#2
गढ़वा में पुलिस-पब्लिक मीट: शहर की समस्याओं पर हुई चर्चा, बेहतर समन्वय के लिए बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप

location_on गढ़वा
access_time 13-May-25, 12:53 PM

#3
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#4
सप्ताहिक भंडारा का 75वां सप्ताह पूर्ण, आगे भी निरंतर जारी रहेगी सेवा : आकाश केशरी

location_on गढ़वा
access_time 13-May-25, 10:12 PM

#5
सैनिकों के सम्मान में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा, आतंकवाद के खिलाफ सेना के पराक्रम को किया गया सलाम

location_on गढ़वा
access_time 13-May-25, 10:04 PM


Latest News

सप्ताहिक भंडारा का 75वां सप्ताह पूर्ण, आगे भी निरंतर जारी रहेगी सेवा : आकाश केशरी

location_on गढ़वा
access_time 13-May-25, 10:12 PM

ऑक्सफ़ोर्ड पब्लिक स्कूल, गढ़वा में समर कैंप का आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 13-May-25, 10:09 PM

सैनिकों के सम्मान में भाजपा द्वारा तिरंगा यात्रा, आतंकवाद के खिलाफ सेना के पराक्रम को किया गया सलाम

location_on गढ़वा
access_time 13-May-25, 10:04 PM

गढ़वा में पुलिस-पब्लिक मीट: शहर की समस्याओं पर हुई चर्चा, बेहतर समन्वय के लिए बनेगा व्हाट्सएप ग्रुप

location_on गढ़वा
access_time 13-May-25, 12:53 PM

दुलदुलवा को नशामुक्त बनाने के लिए एसडीएम ने दिलाया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 13-May-25, 12:49 PM

कॉफ़ी विद एसडीएम : सैनिकों के परिजनों को मिला विशेष आमंत्रण, प्रशासन करेगा संवाद

location_on गढ़वा
access_time 13-May-25, 12:35 PM

स्व. संजय करमाली को श्रद्धांजलि, शिक्षक समाज ने कहा– एक कर्मठ योद्धा को खो दिया

location_on गढ़वा
access_time 13-May-25, 12:26 PM

अवैध बालू उत्खनन से ग्रामीण परेशान, जलसंकट और जन-धन हानि की आशंका

location_on गढ़वा
access_time 13-May-25, 12:19 PM

झारखण्ड के भामाशाह रूपी बलिदानी नारायण साव का योगदान प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम में अतुल्य था

location_on गढ़वा
access_time 11-May-25, 03:57 PM

बीपीडीएवी पब्लिक स्कूल में मातृदिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन

location_on गढ़वा
access_time 11-May-25, 03:34 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play