whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28159101 readers visited
Advertisement
Loading...

Advertisement

खबर भवनाथपुर से

location_on भवनाथपुर access_time 23-Dec-23, 05:59 PM visibility 666
Share



खबर भवनाथपुर से


प्रथम कुमार चौबे check_circle
संवाददाता



भवनाथपुर : प्रखंड में प्रशासन द्वारा ठंड को देखते हुए लगातार जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है। इस क्रम में प्रखंड के चपरी पंचायत के मुस्कनिया पहाड़ के मूसहर टोला के पास बीडीओ नंदजी राम, प्रखंड प्रमुख शोभा देवी, जिला परिसद सदस्य रंजनी शर्मा, एवं मुखिया शैलेश चौबे ने शनिवार को ठंड को देखते हुए दो दर्जन मूसहर परिवार के बीच कंबल का वितरण किया। इस मौके पर बीडीओ ने कहा कि जनता के हर सुख-दुख में सरकार साथ है। ठंड को देखते हुए प्रखंड में लगातार कंबल का वितरण किया जा रहा है। आने वाले समय में और कंबल का वितरण किया जाएगा। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने गांव की समस्याओं से बीडीओ को अवगत कराया।बीडीओ ने लोगों को आश्वस्त किया कि आपकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
Advertisement
उन्होंने बताया कि पहले प्रखंड परिसर में ही कंबल का वितरण हो जाता था जिससे कई लाचार लोग जो आ नहीं सकते थे, उन्हें कंबल नहीं मिल पाता था। इस बार खुद वे इलाकों में जाकर लोगों के बीच कंबल वितरण कर रहे हैं।उन्होंने मुसहर परिवारों से कहा कि वह अपने बच्चों को विद्यालय भेजें, बच्चे पढ़ेंगे तो परिवार की स्थिति भी बदलेगी, उनके बच्चे भी अधिकारी बनेंगे। बीडीओ ने जनप्रतिनिधियों से भी भीषण ठंड को देखते हुए अपने स्तर से भी कंबल की व्यवस्था कर गरीबों के बीच उपलब्ध कराने की अपील की। इस मौके पर राकेश सिंह, कुंदन ठाकुर, अशोक कुमार सहित लोग मौजूद थे। झगड़ाखाड निवासी सह सेवानिवृत्त शिक्षक रामप्यारी ठाकुर 75 वर्ष का निधन शनिवार की सुबह पैतृक गांव में हो गया।
Advertisement
उनके मौत की खबर गांव में फैलते ही लोगों का अंतिम दर्शन के लिए तांता लग गया। रामप्यारी ठाकुर अपने मृदुभाषी तथा मिलनसार होने के कारण बनसानी पंचायत सहित प्रखंड में लोकप्रिय थे।सभी के साथ समान व्यवहार रखने वाले ठाकुर का अंतिम संस्कार झगडाखाड नदी में किया गया।जहाँ उनके बड़े पुत्र कामेश्वर ठाकुर ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय नाई महासभा के प्रदेश सचिव सह जिप सदस्य प्रतिनिधि कुन्दन कुमार ठाकुर, नंद कुमार ठाकुर,अनुज ठाकुर, शैलेश ठाकुर, बिरेंद्र ठाकुर,ललू ठाकुर, गोकुल पासवान,धरमजित पासवान,शुभाषचंद पासवान, शिक्षक चंद्रिका राम,अनिल सिंह, कामेश्वर बैध, गोपीचंद बैठा, विजय सिंह,गौरिशंकर पासवान,रवि उरांव, पूर्व मुखिया सुखाड़ी भुईयां,जेएमएम प्रखंड अध्यक्ष मनोज यादव सहित लोग उपस्थित थे।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play