खेल को कैरियर के रूप में अपनाए : डीसी
मंत्री ने किया सीनियर वर्ग का किया उद्घाटन
गढ़वा : जिला पब्लिक स्कूल समन्वय समिति के तत्वाधान में आयोजित 22 वीं गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग का उद्घाटन मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने डीसी शेखर जमूवार के बॉल को खेल कर और खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

खिलाड़ियों को संबोधित करते मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर
इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मंत्री मिथलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि गढ़वा जिला अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता के लोग खेल को पहचान दिलाने और प्रतिभा को आगे लाने के लिए 22 सालों से निरंतर काम कर रहे हैं। खिलाड़ियों को जो मंच आज उपलब्ध हो रहा है, उसकी जितनी भी तारीफ की जाए वह कम होगा।
उन्होंने कहा कि अगर इस तरह का मंच आज से 40 साल पहले यहां के पूर्व के खिलाड़ियों को मिला होता तो धोनी से पहले देश का प्रतिनिधित्व गढ़वा का खिलाड़ी कर लिया होता। उस समय बलराज, दिनेश, नितेश जैसे खिलाड़ी थे, जो देश का प्रतिनिधित्व कर सकते थे। उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी खेल में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं, वे लोग कड़ी मेहनत करें साथ ही प्रयास लगातार करते रहें मेहनत कभी बेकार नहीं जाता है। उन्होंने कहा कि वह लगातार विधानसभा का चुनाव लड़ते रहे, दो बार हार मिला पर निराश नहीं हुए जिसका परिणाम यह है कि दो बार विधानसभा हारने के बाद तीसरी बार में गढ़वा विधानसभा की जनता ने उन्हें आज ही के दिन विधायक बनाया और विधायक बनने के बाद मंत्री भी बन गए, इसलिए लोगों को हार से निराश होने की जरूरत नहीं है, सफलता के लिए प्रयासरत रहना जरूरी है।
आयोजन कमेटी को हर संभव मदद करने को तैयार हैं।
डीसी शेखर जमुआर ने कहा कि आप लोग खेल को कैरियर के रूप में अपनाएं। आज खेल में पैसा के साथ साथ ग्लैमर भी खिलाड़ियों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आज अभिभावक बच्चों को लेकर मैदान पहुंच रहे हैं, खिलाड़ियों को भी नई तकनीक को सीखने की आवश्यकता है।
संघ के अध्यक्ष मदन प्रसाद केशरी ने कहा कि अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता एक बड़े आयाम की ओर बढ़ रहा है।
उपाध्यक्ष विनोद कमलापुरी ने कहा कि 43 साल पहले इसी मैदान में मंत्री के साथ खेला करते थे, आज उन्हें अपने बीच क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन करते देख कर काफी खुशी हो रही है।
सचिव आनंद सिन्हा ने प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए कहा कि अंतर जिला स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता में 52 टीमें भाग ले रही है।
प्रतियोगिता के 780 खिलाड़ी, प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने मंत्री और जिला प्रशासन से प्रतियोगिता को नियमित रूप से कराने के लिए मैदान को यथावत बनाए रखने की मांग किया ताकि प्रतियोगिता का समय पर समापन किया जा सके।

इस अवसर पर अंचलाधिकारी मयंक भूषण, विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र सिन्हा, जिला क्रिकेट संघ के सचिव राघवेंद्र सिंह, खेल प्रतिनिधि धीरज दुबे, ओमप्रकाश गुप्ता, राजद के जिलाध्यक्ष सूरज सिंह, संघ के उपाध्यक्ष सुशील केशरी, नंदकुमार गुप्ता, अशोक विश्वकर्मा, अशोक दुबे, सियाराम शरण वर्मा, गुड्डू तिवारी, आशुतोष रंजन सिंहा, आलोक सिन्हा, पंकज वर्मा, निखिल, राजू सिन्हा, राजीव रंजन, बिटू, मनोज तिवारी, प्रिंस खान नवनीत कुमार, अभिषेक द्विवेदी, विशाल कुमार सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।