whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27162864
Loading...


खबर श्री वंशीधर नगर से

location_on बंशीधर नगर access_time 22-Dec-23, 05:34 PM visibility 674
Share



खबर श्री वंशीधर नगर से


दिनेश पांडेय check_circle
संवाददाता



बंशीधर नगर : -वार्ड सदस्यों के तीसरे बैच का प्रशिक्षण सम्पन्न श्री बंशीधर नगर-प्रखंड कार्यालय के सभागार में पंचायती राज अधिनियम के तहत पंचायत चुनाव 2022 के संपन्न होने के पश्चात वार्ड सदस्यों के तीसरे बैच का तीन दिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण शुक्रवार को सम्पन्न हो गया. तीसरे बैच के प्रशिक्षण में कोलझिकि, कधवन,भोजपुर व गरबान्ध पंचायत के वार्ड सदस्य शामिल हुये. प्रशिक्षण में सभी वार्ड सदस्यों को पंचायती राज अधिनियम के तहत त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद के गठन एवं उसके कार्य प्रणाली, ग्राम सभा, स्थायी समितियां आदि की जानकारी विस्तृत रूप से दिया गया.प्रशिक्षकों द्वारा बताया गया कि प्रशासन की सबसे छोटी इकाई ग्राम पंचायत होता है. ग्राम पंचायत के अंतर्गत ग्राम सभा में वार्ड सदस्य की भूमिका सबसे बड़ी होती है. सभी वार्ड सदस्यों को ग्राम पंचायत के कार्य में बढ़-चढ़कर भागीदारी होना चाहिये.इसके साथ ही वार्ड सदस्यों को ग्राम पंचायत विकास योजना निर्माण में वार्ड सदस्यों की भूमिका से संबंधित जानकारी दिया गया. संविधान के 73वे संशोधन के तहत त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था का गठन की जानकारी भी दिया गया.सभी वार्ड सदस्यों को प्रशिक्षक दिलीप तिवारी तथा दुर्गेश कुमार ने प्रशिक्षण दिया.प्रशिक्षण में बुधनी देवी,खुश्बू देवी,माया देवी,परिखा उरांव,लालमुनि राम,पारस नाथ,पार्वती देवी,प्रतिमा देवी,सफीना बीबी,आरती देवी,सुनीता देवी,मनोज सिंह,मोती बीबी,गिरजा देवी,खुशबुन बीबी,सुनैना कुमारी,नागवंती देवी,शकुंतला देवी,मुंशी भुइया,फूलवंती देवी,यशोदा देवी,प्रतिमा देवी सहित सभी वार्ड सदस्य उपस्थित थे. श्री बंशीधर नगर-प्रखंड के सिंहपुर ग्राम स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय में प्रथम व द्वितीय वर्ग में अध्ययनरत 21 छात्र छात्राओं के बीच पोशाक का वितरण किया गया.पोशाक का वितरण पंचायत के मुखिया मनोज कुमार ठाकुर,विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष उदय कुमार ठाकुर तथा वार्ड सदस्य इस्लामुद्दीन अंसारी ने संयुक्तरूप से किया.इस अवसर पर मुखिया मनोज कुमार ठाकुर ने बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित समय पर पूर्ण गणवेश में विद्यालय आने तथा मन लगाकर पढ़ने को कहा.उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने का आग्रह किया.मौके पर विद्यालय के प्रधान सहायक अध्यापक बिनोद ठाकुर,विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य राम मिलन पासवान,मुनर राम,भूपेश पासवान,सभा राम,रानी चंचला देवी,कुंती देवी,मनीता कुमारी,अमरेन्द्र पासवान,परी देवी,मुन्द्रिका राम,शांति देवी,वेबी देवी,उर्मिला देवी,ममता कुँवर,शांति देवी सहित अन्य उपस्थित थे. राष्ट्रीय गणित दिवस के पर विद्या मंदिर में फूड फेस्ट आयोजित श्री बंशीधर नगर - स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर में राष्ट्रीय गणित दिवस के अवसर पर फूड फेस्ट का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी प्रमोद कुमार केशरी,शारदा महेश प्रताप देव,सचिव रवि प्रकाश,कोषाध्यक्ष विद्या भास्कर,अध्यक्ष जोखू प्रसाद,उपाध्यक्ष डॉ धर्मचन्द लाल अग्रवाल, अभिभावक प्रतिनिधि चंदन कुमार,समिति सदस्य शैलेश कुमार अग्रवाल, शशिकला,नीरज पांडेय,विधायक प्रतिनिधि अशोक सेठ तथा पूर्व संचालक विद्या सागर ने संयुक्तरूप से भारत माता, ओम ,मां शारदे एवं महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन कर किया.वंदना के उपरांत प्राचार्य रविकांत पाठक ने अतिथियों का परिचय प्रस्तुत किया. मुख्य अतिथियों को अंग वस्त्र, बंशीधर की प्रतिमा और रामचरितमानस देकर सम्मानित किया . स्वागत गीत स्वागतम स्वागतम हे अतिथि आपका स्वागतम ..... महक सामिया, नौरीन परवीन, प्राची, वैष्णवी द्वारा गायन किया गया. विषय प्रवेश कराते हुए प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों में गणितीय प्रारूप से गणित की अवधारणाओं को समझने का सफल प्रयास किया गया है.फूड फेस्ट में गुलाब जामुन, रोल, समोसा ,छोला ,गाजर का हलवा, फ्रूट ,सलाद ,कचौड़ी, ब्रेड पकोड़ा, सैंडविच ,बांग्ला निमकी ,भेज कटलेट ,समोसा ,इडली ,दही बड़ा मोमोज ,कैस्ट्रॉल लगाया गया था, जो विभिन्न गणितीय आकृतियों को प्रदर्शित कर रहा था.मुख्य अतिथि ने इसकी भूरी भूरी प्रशंसा की .मुख्य अतिथि प्रमोद कुमार केशरी ने कहा कि शिशु विद्या मंदिर की व्यवस्था अन्य विद्यालय से उत्तम है, मैंने पिछले कई कार्यक्रमों में भाग लिया और मुझे बहुत खुशी हुई. विद्यालय परिवार को बहुत आभार. इस तरह का कार्यक्रम होते रहे जिससे बच्चों के प्रतिभा का विकास हो. निर्णायक की भूमिका में विद्यासागर,लवली आनंद प्राचार्य मां नगीना शाही कॉलेज एवं मीरा कुमारी व्याख्याता मां नगीना शाही कॉलेज थे.इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नीरज कुमार सिंह, कौशलेंद्र झा, अविनाश कुमार, कृष्ण कुमार पांडेय, सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, प्रसून कुमार, नंदलाल पांडेय, सत्येंद्र प्रजापति, सुप्रिया कुमारी, आरती श्रीवास्तव, नीति कुमारी, प्रियंवदा, नेहा, सलोनी की प्रमुख भूमिका रही. श्री बंशीधर नगर-अनुमंडल मुख्यालय स्थित ट्रॉमा सेंटर में शुक्रवार को सभी ए एन एम को अंतरा व छाया से सबंधित ऑन लाइन करने का प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण में उपस्थित अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ गोकुल प्रसाद ने सभी ए एन एम को अंतरा व छाया की जानकारी विस्तार से देते हुये अंतरा व युविन पोर्टल पर ऑनलाइन करने की जानकारी दिया.प्रशिक्षण में प्रखंड कार्यक्रम प्रबन्धक करुणा कुमारी,बीडीएम अनुरंजन पांडेय,कम्प्यूटर ऑपरेटर संतोष कुमार,सहायक विपेश राज तामांग सहित ट्रॉमा सेंटर के सभी ए एन एम उपस्थित थे.




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play