गढ़वा :
शहर के अशोक विहार गढ़वा स्थित एस एन इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता संपन्न हुआ। खेलकुद प्रतियोगिता मे विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजीत की गई।
इस दौरान म्यूजिकल चेयर रेस, स्टोन रेस, स्पून लेमन रेस, जिग- जैग रेस, वाटर रेस, थ्री लेग रेस, बोरा रेस ,टग ऑफ वार एवं कबड्डी मैच का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय के चेयरमैन डॉ एसएन उपाध्याय के द्वारा सर्टिफिकेट एवं मैडल देकर सम्मानित किया गया। इसके तहत म्यूजिकल चेयर रेस के लिए अभिषेक कुमार ,आरोही सिंह एवं यशशवी को जिग- जैग रेस के लिए यश राज ,रविता, एवं चंदन को वाटर रेस के लिए प्रियंका कुमारी, आराध्या भारती,एवं अंशु कुमारी को स्पून लेमन रेस के लिए रविता कुमारी,यश राज एवं हेमंत भारती को स्टोन रेस के लिए एबल बाखला, कलॉरेंस बाखला एवं सृष्टि कुमारी को शू - शोक्स रेस के लिए अंकुश कुमार ,श्रेया कुमारी एवं प्रियंका कुमारी को फ्रोग रेस के लिए आरव कुमार क्लेरेंस एवं सृष्टि कुमारी को बोरा रेस के लिए यश राज, रविता कुमारी एवं सिद्धि कुमारी को , बिस्किट रेस के लिए आरोही सिंह ,मनाविक पांडे एवं नक्ष कुमार को क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया।
वही कबड्डी मैच की ट्रॉफी आराध्या भारती व शिवांश राज की टीम ने जीता जबकि टग ऑफ वार की ट्रॉफी अंशु व रविता टीम के नाम रहा।
इस अवसर पर विद्यालय के डॉ एस. एन.उपाध्याय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की खेल - कुद हमे अनुशासन एवं सामंजस्य से रहना सिखलाता है। जो भी बच्चे इस बार के खेल मे अपना स्थान नही बना पाए वे मन लगाकर परिश्रम करे तो सफलता जरूर मिलेगी। मौके पर विद्यालय के निदेशक एस. के. उपाध्याय , प्रधानाध्यापिका ममता उपाध्याय शिक्षिका शालिनी कुमारी, पूजा कुमारी, ममता कुमारी आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका श्वेता कुमारी ने किया।