whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27176995
Loading...


एक नज़र इधर भी

location_on गढ़वा/भवनाथपुर access_time 21-Dec-23, 09:17 PM visibility 664
Share



एक नज़र इधर भी


गढ़वा/ भवनाथपुर check_circle
संवाददाता



नूतन टीवी टीम: [21/12, 5:10 pm] Sanjay Yadav: गढ़वा एनएच 75 गढ़वा-मुड़ीसेमर मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर के कनहर भवन के समीप सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। घायलों में पलामू जिले के मेदिनीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेलहाता निवासी मोहक सिसोदिया एवं रमना थाना क्षेत्र के सिलीदाग निवासी निरंजन कुमार शामिल हैं। दोनों घायलों का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार मोहक सिसोदिया एवं निरंजन कुमार एकही मोटरसाइकिल से रमना से गढ़वा आ रहे थे। इस दौरान कनहर भवन के समीप अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस घटना में दोनों युवक घायल हो गए। उसके बाद उसे ओर से गुजर रही गढ़वा थाना पुलिस ने दोनों घायलों को वहां से उठाकर सदर अस्पताल पहुंचाया,जहां उन दोनों का इलाज चल रहा है।
उनके शरीर के विभिन्न हिस्सों में चोट लगी है। [21/12, 5:43 pm] Prdeep Chaubey Repoter: भवनाथपुर।प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही ठंड से लोग बेहाल हो गए हैं। कड़ाके की ठंड से पूरा जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इतनी कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। चौक - चौराहों पर अलाव नहीं जलने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग खुद लकड़ी खरीद कर व अन्य तरह के ईंधन लाकर अलाव जला अपना शरीर गर्म कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा नहीं की गई है अलाव जलाने की व्यवस्था बाजार के चौक-चौराहों से लेकर बाजार के अलावा अन्य जगहों पर भी अलाव की व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। इससे लोगों में प्रशासनिक अधिकारियों व प्रतिनिधियों के प्रति निराशा का भाव देखा जा रहा है।
प्रखंड गेट एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप लकड़ी की पेटी व अन्य चीजों की मदद से आग जलाकर ठंढ से बचने की कोशिश में लगे लोगों ने बताया कि तीन दिनों की ठंड ने लोगों की हालत खराब कर दी है। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने सीओ से जगह-जगह पर अलाव जलवाने के लिए गुहार भी लगाई है। [21/12, 6:48 pm] Prdeep Chaubey Repoter: भवनाथपुर।प्रखंड क्षेत्र में पड़ रही ठंड से लोग बेहाल हो गए हैं। कड़ाके की ठंड से पूरा जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इतनी कड़ाके की ठंड पड़ने के बाद भी प्रशासन की नींद नहीं टूटी है। चौक - चौराहों पर अलाव नहीं जलने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोग खुद लकड़ी खरीद कर व अन्य तरह के ईंधन लाकर अलाव जला अपना शरीर गर्म कर रहे हैं।
प्रशासन द्वारा नहीं की गई है अलाव जलाने की व्यवस्था बाजार के चौक-चौराहों से लेकर बाजार के अलावा अन्य जगहों पर भी अलाव की व्यवस्था प्रशासन द्वारा नहीं की गई है। इससे लोगों में प्रशासनिक अधिकारियों व प्रतिनिधियों के प्रति निराशा का भाव देखा जा रहा है। प्रखंड गेट एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप लकड़ी की पेटी व अन्य चीजों की मदद से आग जलाकर ठंढ से बचने की कोशिश में लगे लोगों ने बताया कि तीन दिनों की ठंड ने लोगों की हालत खराब कर दी है। झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव ने सीओ से जगह-जगह पर अलाव जलवाने के लिए गुहार भी लगाई है। [21/12, 6:48 pm] Prdeep Chaubey Repoter: भवनाथपुर : थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंघिताली गाँव के भुंइया टोली निवासी रिंकू भुंइया के 7 वर्षीय पुत्र जयकुमार भुंइया का शव बुधवार को गढ़वा थाना क्षेत्र के उड़सुगी गाँव के कुशमाहा टोला में एक कुआं से बरामद किया गया।
वह पिछले एक माह से उड़सुगी गांव कुशमाहा टोला स्थित अपने नाना के घर रह रहा था, जो बीते 17 दिसंबर से लापता था। उधर घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची गढ़वा पुलिस ने शव को कुआं से बाहर निकलवाकर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेजवाया। गुरुवार को मृतक जयकुमार भुंइया का शव सिंघिताली के भुंइया टोली आते ही परिजनों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि जयकुमार भुंइया गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत उड़सुगी के कुशमाहा टोला स्थित अपने नाना शिवकुमार भुंइया के घर एक माह पहले गया था। जहाँ से वह बीते 17 दिसंबर से ही गायब था, इसे लेकर उसके नाना के घर वालो ने बीते 20 दिसंबर को गढ़वा थाना में गुमसुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराई।
लेकिन उसी दिन शाम करीब चार बजे घर से सौ मीटर की दुरी पर स्थित एक कुआं में जयकुमार का शव गाँव के ही कुछ महिलाएं किसी काम से खेत की तरफ जाने के क्रम में देखी तो इसकी जानकारी गाँव के लोगो को दी। सूचना पर पहुंची गढ़वा पुलिस ने शव को कुआं से निकलवाकर कब्जे में लेते हुए अंत्यपरीक्षण हेतु गढ़वा भेजवाया। *मृतक के मामा ने अपने भांजे की हत्या किये जाने की शक जताया* मृतक के मामा दिलीप भुंइया और सुरेंद्र भुंइया ने बताया कि मेरे भांजा का हत्या हुई है। कुआं से जब शव निकाला गया तो जयकुमार के शरीर में तार लपेटा हुआ था, आरोप लगाया कि गाँव के ही महिला ने दो वर्ष पूर्व धमकी दी थी, तुमलोगो का घर उजाड़ देंगे। उन्होंने गढ़वा थाना में आवेदन देने की बात कही।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play