whatshot Developed by O2OSELL.COM favorite 28167767 readers visited
Loading...

Advertisement

एक नज़र इधर भी

location_on गढ़वा access_time 20-Dec-23, 09:14 PM visibility 680
Share



एक नज़र इधर भी


गढ़वा check_circle
संवाददाता



गढ़वा , भवनाथपुर, मझिआंव: प्रखण्ड क्षेत्र के मकरी पंचायत भवन में जिला पशुपालन पदाधिकारी विद्या सागर के द्वारा ग्रामीणों को एक दिवसीय पशुपालन का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी सागर ने मुख्य रूप से गाय पालन, गाय के विभिन्न नाशलो की जानकारी, गाय की रख रखाव, चारा-भोजन एवं गाय के लगने वाले वैक्शन एच एस, बी क्यू, एल एस डी, बुरु सुलोसिस, संबन्धी जानकारी दी गई। ग्रामीणों से कहा कि किसान वही है जो बछिया को पाल कर बड़ा कर उसका समय से दूध खा ले। किसान के संपर्क में रह कर जानकारी लेते हैं। राज्य सरकार द्वारा पशुपालन संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें गाय, बकरी, मुर्गी, सुअर पालन का प्रशिक्षण दिया जाता है जो किसान प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं वे अपने मुखिया के पास से फॉर्म लेकर भर कर मुखिया के मध्य से जिला में मेरे पास भेजवाइए।
Advertisement
प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। मौके पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह, भवनाथपुर, मुखिया पति धनन्जय साह, ए आई वर्कर मनोज यादव, इंद्रभान यादव, उप मुखिया उमेश सिंह,कबूतरी देवी ग्रामीण बेचू साह, जय गुप्ता, अदरु पासवान, नौनुदिन अंसारी, कपिल राम जयनंदन उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। , बरडीहा प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बीडीओ ने लिया मन्यतबय बरडीहा प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी के खिलाफ 8 पंचायत समिति सदस्यों में से 6 पंचायत समिति सदस्यों के द्वारा अविश्वास शिकायत पत्र पारित हेतू अनुमंडल पदाधिकारी को दिया गया था। शिकायत पत्र देने वालों में बरडीहा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य सतेंद्र पासवान, ओबरा पंचायत की सुनिता देवी, आदर पंचायत के पश्चिमी भाग युसूफ अंसारी, पूर्वी भाग तारवा देवी ,सुख नदी पंचायत के पूर्वी भाग मिंता देवी, और पश्चिमी भाग प्रेमा देवी का नाम शामिल है।
Advertisement
जिसे अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के पत्रांक 172 दिनांक 12 दिसंबर 2023 को बरडीहा प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी के विरुद्ध प्राप्त अविश्वास प्रस्ताव शिकायत आवेदन की जांच बीडीओ विजय राम के नेतृत्व में पांच सदस्य गठित जांच टीम द्वारा उक्त सभी आधा दर्जन पंचायत समिति के सदस्यों से बारी-बारी से मंतव्य बुधवार को लिया। इसके बाद सभी का बयान सूचीबद्ध किया गया। इधर उक्त सभी पंचायत समिति सदस्य ने प्रखंड प्रमुख के ऊपर आरोप लगाते हुए बताया कि प्रखंड में किसी भी योजना की जानकारी नहीं देना, मनमानी कार्य करना, फोन करने पर मोबाइल का जवाब नहीं देना, एवं तानाशाह रवैया अपनाने सहित अन्य शिकायत दी गई है। इस जांच टीम में अंचल निरीक्षक राजकुमार साहू, प्रखंड सहायक नरेंद्र बैठा, पंचायत सचिव राजकुमार राम, एवं प्रखंड नाजिर सुरेश चरगट मुख्य रूप से शामिल थे।
Advertisement
इधर इस संबंध में बीडीओ विजय राम ने बताया कि अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में एक प्रखंड स्तरीय जांच टीम गठित की गई। और 6 पंचायत के निर्वाचन क्षेत्र के पंचायत समिति सदस्यों का व्यान सूचीबद्ध किया गया है। इसे जिले के वरीय पदाधिकारियों के पास जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी। प्रशिक्षण प्रखण्ड क्षेत्र के मकरी पंचायत भवन में जिला पशुपालन पदाधिकारी विद्या सागर के द्वारा ग्रामीणों को एक दिवसीय पशुपालन का प्रशिक्षण दिया गया। मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी सागर ने मुख्य रूप से गाय पालन, गाय के विभिन्न नाशलो की जानकारी, गाय की रख रखाव, चारा-भोजन एवं गाय के लगने वाले वैक्शन एच एस, बी क्यू, एल एस डी, बुरु सुलोसिस, संबन्धी जानकारी दी गई।
Advertisement
ग्रामीणों से कहा कि किसान वही है जो बछिया को पाल कर बड़ा कर उसका समय से दूध खा ले। किसान के संपर्क में रह कर जानकारी लेते हैं। राज्य सरकार द्वारा पशुपालन संबंधित प्रशिक्षण दिया जाता है जिसमें गाय, बकरी, मुर्गी, सुअर पालन का प्रशिक्षण दिया जाता है जो किसान प्रशिक्षण प्राप्त करना चाहते हैं वे अपने मुखिया के पास से फॉर्म लेकर भर कर मुखिया के मध्य से जिला में मेरे पास भेजवाइए। प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा। मौके पर पशु चिकित्सा पदाधिकारी सत्येंद्र नारायण सिंह, भवनाथपुर, मुखिया पति धनन्जय साह, ए आई वर्कर मनोज यादव, इंद्रभान यादव, उप मुखिया उमेश सिंह,कबूतरी देवी ग्रामीण बेचू साह, जय गुप्ता, अदरु पासवान, नौनुदिन अंसारी, कपिल राम जयनंदन उरांव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
Advertisement
, जांच प्रखंड कार्यालय के नाजिर विजय राम द्वारा पैसा मांगे की वीडियो वायरल होने के बाद गढ़वा उपायुक्त के निर्देश पर बुधवार को मामले की जाँच करने प्रखंड कार्यालय पहुंचे उपविकास आयुक्त राजेश रॉय ने पत्रकारो को बताया कि एक सरकारी कर्मी द्वारा योजना में पैसा की मांग किया जाना एक जघन्य अपराध है। मामले की जाँच की जा रही है। नाजिर द्वारा योजना के लाभुक से पैसा मांगे की पुष्टि होने के बाद प्रखंड नाजिर के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जायेगी। *डीडीसी ने प्रखंड कर्मियों के साथ किया विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक* प्रखंड मुख्यालय के सभागार में बुधवार को गढ़वा उपविकास आयुक्त राजेश कुमार रॉय ने प्रखंड कर्मियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा बैठक की।
Advertisement
डीडीसी ने बैठक में उपस्थित बीडीओ नंदजी राम व अन्य कर्मियों को सरकार द्वारा संचालित विकास योजनाओं को क्षेत्र के जरुरतमंद लोगो को इसका लाभ मिल सके इसलिए उन्होंने संबंधित कर्मियों को सख्त हिदायत दी। उन्होंने कहा राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अबुआ आवास के लिए आगामी 29 दिसंबर को प्रखंड के सभी पंचायतों में ग्रामसभा आयोजित कर योग्य लाभुकों को अबुआ आवास का लाभ दिया जायेगा। साथ ही मनरेगा योजना से लंबित पड़े कूप निर्माण, आंगनबाड़ी केंद्र का समीक्षा की गई, जो संतोषप्रद रही, उक्त सभी योजनाओं को पूर्ण करने के लिए कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। इस मौके पर मौत गढ़वा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर फॉर लेन ओवर ब्रिज के पास पिकअप वाहन की धक्के से एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
Advertisement
मृतक गढ़वा थाना क्षेत्र के धर्मडीहा गांव निवासी जवाहर राम का पुत्र निराला राम 35 वर्ष बताया गया है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह बुधवार की शाम काम करने के बाद वापस अपने घर धर्मडीहा जा रहा था। इस बीच कल्याणपुर फोरलेन ओवर ब्रिज के पास एक पिकअप वाहन ने उसे अपने चपेट में ले लिया। जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मृतक कृषि विज्ञान केंद्र में गार्ड के रूप में कार्य करता था। घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई है। परिजनों का कहना है कि सड़क निर्माण में कार्य कर रही पिकअप वाहन सहित अन्य वाहन लापरवाही से वाहन को चला रहे हैं। कारण इस तरह का घटना हो रही है।
Advertisement
अगर वाहन की रफ्तार कम होती तो शायद इतनी बड़ी घटना नहीं घटती। लोगों का कहना था कि वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी की मोटरसाइकिल पर सवार निराला राम की मोटरसाइकिल समेत घसीटते हुए 500 मीटर की दूरी तक ले गई। घटना के बाद पिकअप वाहन चालक पिकअप लेकर भागने में सफल रहा। इधर लोगों का कहना है कि जब तक मृतक के परिजनों को मुआवजा व सरकारी सहयोग नहीं मिलेगा तो तब तक शव को नहीं उठाने दिया जाएगा। परिजनों ने घटनास्थल पर आला अधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। घटना के डेढ़ घंटे बाद भी शव घटना स्थल पर पड़ा रहा। खबर लिखे जाने तक आक्रोशित लोगों ने शव को नहीं उठाने दिया।
Advertisement
Advertisement


Advertisement
Advertisement


Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

#3
51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

#4
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM

#5
सफलता पाने के लिए मेहनत, धैर्य और समर्पण की होती है आवश्यकता : छाया

location_on गढ़वा
access_time 28-Apr-25, 05:01 PM


Latest News

51वें साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा-पाठ में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

location_on गढ़वा
access_time 23-Sep-26, 04:22 PM

श्रीजानकी बाग में आज होगा 51वाँ श्रीहनुमान चालीसा-पाठ और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक चर्चा भी

location_on गढ़वा
access_time 22-Sep-26, 03:57 PM

पर्यावरण हितैषी सामग्रियों से ही बनें पूजा की प्रतिमाएँ : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 21-Sep-26, 11:43 AM

प्रथम भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर बलिदानियों को सादर समर्पित तिलक करो इस मिट्टी से... कार्यक्रम सम्पन्न

location_on गढ़वा
access_time 13-May-26, 11:02 AM

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play