whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27199707
Loading...


ख़बरसदर अस्पताल से

location_on गढ़वा access_time 19-Dec-23, 04:42 PM visibility 659
Share



ख़बरसदर अस्पताल से


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : मेराल थाना क्षेत्र के लोवादाग गांव निवासी राजकुमार राम का पुत्र हरेंद्र कुमार 25 वर्ष को अज्ञात लोगों ने मारपीट कर मोबाइल छीन कर फरार हो गया है। घटना के बाद आसपास के लोगों के सहयोग से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना का संबंध में हरेंद्र कुमार ने बताया कि वह बजाज फाइनेंस नामक एक कंपनी में पैसा कलेक्शन का काम करता है। कलेक्शन कर अपने ऑफिस के पास पहुंचकर बाइक को लग रहा था। इस बीच दो बाइक पर सवार होकर पांच लोग पहुंचे। और गाली गलौज करते हुए मारपीट करना शुरू कर दिया। जब तक वह कुछ समझ पाता लोग मारपीट कर वहां से फरार हो गए। गढ़वा गढ़वा बंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर नवादा मोड़ के निकट आरोग्य में अस्पताल के पास ट्रक की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गई है।
मृतक डंडई थाना क्षेत्र के रारो गांव निवासी अरुण पासवान की पुत्री सोनी कुमारी 17 वर्ष बताया गया है। घटना के संबंध में बताया गया कि सोनी कुमारी उसकी मनेरी बहन खुशबू कुमारी अनुराग कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा पिपरा कला बैंक में होल्ड लगे खाता को पुनः चालू करने के लिए गढ़वा आ रही थी। इस बीच पिपरा कला बैंक से कुछ ही पहले आरोग्यं अस्पताल के पास मोटरसाइकिल से सोनी कुमारी नीचे गिर गई। ट्रक चालक जब तक कुछ समझ पाता तब तक सोनी कुमारी ट्रक की चपेट में आ गई। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के सूचना के बाद पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
इधर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है। इधर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल बना है। परिजनो ने कहा अगर खाता होल्ड नहीं होता तो आज हमारी बच्ची की जान नहीं जाती मृतक के परिजनों ने कहा कि बैंक के द्वारा प्रत्येक 6 महीना महीना के अंदर बार-बार खाता को केवाईसी करने की बात कह कर खाता को होल्ड कर दिया जाता है। जिसके कारण पैसा निकासी करने में काफी परेशानी होती है। इसके बाद सोनी कुमारी का भी खाता में केवाईसी लग गया था। केवाईसी को करने के लिए सोनी कुमारी अपनी ममेरी बहन व अनुराग कुमार के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गढ़वा पिपरा कला बैंक आ रही थी। इस बीच यह घटना घटी। परिजनों ने कहा कि अगर खाता होल्ड नहीं होता तो हमारी बच्ची का जान नहीं जाता।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play