मेराल: मेराल थाना क्षेत्र के चामा गांव निवासी मोहम्मद आजम अंसारी उम्र करीब 19 वर्ष ने गुरुवार की रात्रि अपने घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
मेराल थाना से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के परिजन एवं गांव घर के लोगों ने बताया कि आजम की मानसिक स्थिति अच्छी नहीं थी। गुरुवार को खाना पीना खाकर वह अपने घर में सोया था। शुक्रवार को परिवार के लोगों ने देखा की आजम घर में ही रस्सी के सहारे फांसी लगा चुका है।
परिवार तथा गांव के लोगों द्वारा इसकी सूचना थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय को दी गई जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शव को बरामद कर अंत्यपरीक्षण के लिए गढ़वा भेजा।
थाना प्रभारी श्री उपाध्याय ने कहा कि पुलिस अपने तरीके से भी मामले की छानबीन करेगी।