whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27271012
Loading...


चांदनी में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अबुआ आवास के 925 आवेदन हुये प्राप्त, विभिन्न स्टॉल से कुल 1404 आवेदन हुआ प्राप्त

location_on खरौंधी access_time 11-Dec-23, 06:15 PM visibility 659
Share



चांदनी  में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में अबुआ आवास के 925 आवेदन हुये प्राप्त, विभिन्न स्टॉल से कुल 1404 आवेदन हुआ प्राप्त


साधना द्विवेदी check_circle
संवाददाता



खरौंधी : प्रखंड के चांदनी पंचायत में सोमवार को "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ प्रमुख आभा रानी,बीडीओ रविंद्र कुमार, सीओ सुनील कुमार, मुखिया रामगहन मेहता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। शिविर में पंचायत के लोगों की विभिन्न समस्याओं के निदान के लिये अलग-अलग स्टॉल लगाकर आवेदन प्राप्त किया गया। जिसमें अंचल, बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग, पेंशन, कल्याण, अबुआ आवास, स्वास्थ्य विभाग, पशु पालन, बिजली विभाग, बैंक, जेएसएलपीएस, कृषि, श्रम, भूमि सुधार, पेयजल विभाग, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना सहित कई विभाग के अलग अलग स्टॉल लगाए गये थे। जिसमें कुल 1404 आवेदन प्राप्त हुये।
प्रमुख आभा रानी संबोधन करते हुये कहा कि राज्य सरकार ने प्रखंड के सभी पंचायतो में "आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। ताकि इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार के जन उपयोगी योजनाओं को लोगो तक पहुंचाते हुए लोगो को उसका लाभ मिल सकें। साथ इस कार्यक्रम में आए समस्याओं का समाधान करना भी है। साथ ही कहा सरकार की महत्वकांक्षी योजना में से एक सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना तथा अबुआ आवास है। इसके अलावे ग्रामीणों को मनरेगा योजना, पशुपालन, बिजली विभाग, शिक्षा विभाग, कृषि, भूमि सुधार, पेयजल, कल्याण, राशन कार्ड, पेंशन, बाल विकास आदि योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील किया है। बीडीओ रविन्द्र कुमार ने कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से सरकार की योजनाओं को गांव के हर व्यक्ति तक पहुचाना है।
साथ ही ग्रामीणों को शिविर में लगाये गये विभिन्न विभागों के स्टॉल से लाभ लेने के लिए आग्रह किया। "सरकार आपके द्वार" कार्यक्रम का आयोजन में सबसे अधिक आवेदन अबुआ आवास के 925 आवेदन प्राप्त किया गया है। वही 10 जरूरतमंदों के विच कमल का वितरण किया गया। उक्त मौके पर नाजीर संजय सक्सेना,मोजिब खां, उमेश कुमार,मुखिया रामगहन मेहता,पंचायत सेवक केश्वर सिंह,अंचल नाजीर कौशलेश शुक्ला,मयंक कुमार,अजमेरी अंसारी,अवध मेहता,अजय मेहता,मुना यादव, सहित कई लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play