whatshotDeveloped by : O2OSELL.COM
💗 27194607
Loading...


विधायक भानु प्रताप शाही चोर मचाए शोर, वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं: तनवीर

location_on गढ़वा access_time 10-Dec-23, 06:01 PM visibility 669
Share



विधायक भानु प्रताप शाही चोर मचाए शोर, वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं: तनवीर


संजय कुमार यादव check_circle
संवाददाता



गढ़वा : झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम ने कहा है कि भवनाथपुर विधायक भानु प्रताप शाही चोर मचाए शोर, वाली कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। भानु खुद 130 करोड़ के दवा घोटाला के आरोपी हैं और आज शोर मचा रहे हैं। 18 भानु की संपत्ति अटैच की है उसे लगता है कि वे भूल गए। झामुमो जिला अध्यक्ष ने रविवार को होटल पद्मावती में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर उक्त बातें कही। तनवीर आलम ने कहा कि ईडी ने दवा घोटाला मामले में विधायक भानु की संपत्ति अटैच की है। उन पर मुकदमा चल रहा है। ईडी के सामने उन्होंने कहा था कि वे साल में 40 लख रुपए का धान बेचते हैं। भाजपा के जितने भी नेता हैं उनके यहां ईडी छापामारी नहीं करती है। जबकि जो व्यक्ति 40 साल से कारोबारी है उसके घर में ही ईडी की छापामारी होती है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि भाजपा गंगाजल है। जितने भी बड़े से बड़े भ्रष्टाचारी हैं वे सब भाजपा में शामिल होने के बाद बिल्कुल पाक साफ हो जाते हैं। उनके सारे आरोप समाप्त हो जाते हैं। उनकी सारी काली कमाई सफेद हो जाती है। भाजपा के किसी भी नेता के घर में कभी ईडी, सीबीआई की छापामारी नहीं होती है। केंद्र सरकार ईडी, सीबीआई को अपना हथियार के रूप में गलत इस्तेमाल कर रही है। यह कहीं से भी न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि ईडी यदि ईमानदारी पूर्वक काम कर रही है तो ढुल्लू महतो, पांकी विधायक शशि भूषण मेहता के घर भी छापामारी करे। तब पता चलेगा कि उनके घर से कितना कैश बराबर होता है। विधायक भानु वैसे शख्स हैं जिन्होंने स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए राज्य के गरीबों के जीवन से खिलवाड़ किया है।
उन्होंने गरीबों का जीवन रक्षक दावा में ही 130 करोड़ का घोटाला कर दिया। राज्य के गरीबों का जीवन बचे या न बचे लेकिन उनके जीवन बचाने वाले दवा से भानु मालामाल हो गए। आज इन्हें अपने किए घोटाले पर तनिक भी शर्मिंदगी महसूस नहीं हो रही है। मौके पर मुख्य रूप से केंद्रीय सदस्य शरीफ अंसारी, बंसीधर अनुमंडल अध्यक्ष आलमगीर आलम पांडे आदि लोग उपस्थित थे।




Trending News

#1
कोरवाडीह पंचायत के रोजगार सेवक को 5000 रुपये की घूस लेते एसीबी ने रंगे हाथ पकड़ा

location_on गढ़वा
access_time 23-Apr-25, 12:21 PM

#2
संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

#3
देर रात लूट की वारदात का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार, दो फरार

location_on गढ़वा
access_time 13-Jun-25, 03:40 PM

#4
गढ़वा में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

location_on गढ़वा
access_time 18-Jun-25, 03:42 PM

#5
इंदिरा गांधी रोड पर युवक को गोली मारकर घायल किया गया

location_on गढ़वा
access_time 30-Jun-25, 08:41 PM


Latest News

गढ़वा में अखिल भारतीय साहित्य परिषद जिला इकाई का गठन, कवि सम्मेलन में गूंजे राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सरोकार के स्वर

location_on गढ़वा
access_time 15-Apr-26, 03:50 PM

कला धरोहर यात्रा का दूसरा चरण संपन्न, शिव पहाड़ी गुफा तक पहुँचा कला जत्था

location_on गढ़वा
access_time 07-Apr-26, 10:56 AM

गढ़वा के परिहारा गाँव में साप्ताहिक श्रीहनुमान चालीसा पाठ का शुभारंभ, संस्कृति संरक्षण का लिया संकल्प

location_on गढ़वा
access_time 01-Apr-26, 11:29 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 02:27 PM

संगीत शिक्षक आनन्द कुमार चौबे को मिला उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान

location_on गढ़वा
access_time 30-Mar-26, 09:48 AM

विराट हिन्दू सम्मेलन में कला साधिका संध्या सुमन का शौर्य प्रदर्शन

location_on गढ़वा
access_time 15-Mar-26, 11:29 PM

पंडित हर्ष द्विवेदी कला मंच ने पूरे किए 21 वर्ष, 22वें वर्ष में प्रवेश — कला, संस्कृति और समाज सेवा का सतत अभियान जारी

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 06:58 PM

जिज्ञासा, तार्किक चिंतन और आत्मविशास को बढ़ाती हैं विज्ञान, कला और शिल्प प्रदर्शनी : अजय कुमार वर्मा

location_on गढ़वा
access_time 01-Feb-26, 10:51 AM

सुसंस्कारित समाज का आधार है संयुक्त परिवार : नीरज श्रीधर स्वर्गीय

location_on गढ़वा
access_time 09-Jan-26, 02:30 PM

हनुमान जी की आराधना कलयुग में सबसे सरल और विशेष फलदायी है : डॉ. टी पीयूष

location_on गढ़वा
access_time 30-Dec-25, 09:58 PM

o2osell.com का एप गूगल प्लेस्टोर से डाउनलोड करने के लिए क्लिक करें।
Get it on Google Play